फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emphasis on innovation on Engineers' Day

Lucknow News: अभियंता दिवस पर नवाचार पर जोर

Wed, 16 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on innovation on Engineers' Day
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने मंगलवार को विश्वकर्मा सभागार में इंजीनियर्स दिवस मनाया। यह कार्यक्रम महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित हुआ। सिविल अभियांत्रिकी विभाग और आईईईई छात्र शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य वैज्ञानिक (सीएसआईआर-आईआईटीआर) अल्ताफ हुसैन खान ने विद्यार्थियों को नवाचार, डिजिटलीकरण और सतत अभियांत्रिकी की दिशा में प्रेरित किया। देवेश कुमार सिंह (एजेंटिक एआई डवलपर, टीसीएस और अमेजन मशीन लर्निंग स्कूल) ने भविष्य की तैयारी और चरित्र निर्माण पर मार्गदर्शन दिया। अजय प्रताप सिंह ने भी छात्रों को प्रेरित किया। कुलपति जय प्रकाश सैनी और डीन सतेंद्र पाल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed