{"_id":"5c8e9d31bdec2213ef2d1c84","slug":"emergency-patients-will-get-blood-free-without-donar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू : इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को बिना डोनर मुफ्त मिलेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू : इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को बिना डोनर मुफ्त मिलेगा खून
Mon, 18 Mar 2019 12:47 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को डोनर नहीं होेने पर भी खून मिल सकेगा। इसका पैसा भी नहीं लिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों को कार्ड जारी किए गए हैं। इसे ब्लड सप्लाई कार्ड (बीएससी) नाम दिया गया है।
केजीएमयू में प्रदेश के विभन्न जिलों के मरीज आते हैं। दुर्घटना के मामले में आने वाले मरीजों को तत्काल खून की जरूरत पड़ती है। अक्सर ऐसा होता है कि डोनर न होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने एक नई व्यवस्था शुरू की है।
इसके लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों को ब्लड सप्लाई कार्ड (बीएससी) उपलब्ध कराया गया है। विभागाध्यक्ष अपनी सुविधा के अनुसार इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए खून लेने में इस कार्ड का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर, क्वीन मेरी व आंकोलॉजी के लिए ज्यादा व्यवस्था
ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया ट्रॉमा सेंटर, क्वीन मेरी एवं आंकोलॉजी विभाग को 20-20 कार्ड जारी किए गए हैं। इसी तरह मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रो सर्जरी व अन्य को पांच-पांच कार्ड जारी किए गए हैं। ये विभाग इस कार्ड को माहभर तक प्रयोग कर सकते हैं। विभाग के पास कार्ड खत्म होने पर भी कोई मरीज इमरजेंसी में आता है तो उसके लिए अलग से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
प्राइवेट में भर्ती तभी लगेगा शुल्क, वरना कोई चार्ज नहीं
अभी तक मरीज के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने और ब्लड डोनेट करने पर भी तीमारदार को ब्लड के लिए 600 रुपया देना पड़ता था। अब इसे मुफ्त कर दिया गया है। मरीज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर 2050 रुपये देने पड़ेंगे।
प्लेटलेट्स : 850 रुपये नहीं सिर्फ 200 रुपये
इसी तरह प्लेटलेट्स के लिए अब सिर्फ 200 रुपया देना पड़ेगा। पहले 850 देना पड़ता था। प्लाज्मा के लिए दरें नहीं घटाई गई है। इसके लिए आठ हजार रुपया भुगतान करना पड़ेगा। सरकार की ओर से यह आदेश करीब तीन माह पहले जारी किए गए थे। लोहिया अस्पताल सहित अन्य सरकारी ब्लड बैंकों में इसे लागू कर दिया गया था। शासनादेश आने के बाद केजीएमयू में भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
ऑनलाइन दिए गए हैं कार्ड
विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि मरीजों की जान बचाने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। कार्ड होने से संबंधित विभाग में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। खून का दुरुपयोग न होने पाए, इसके लिए कार्ड को आनलाइन कर दिया गया है। मरीज के भर्ती होने की स्थिति देखने के बाद ब्लड दिया जाएगा।