फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Email sent to officials of Sugarcane Institute, seeking departmental information

Lucknow News: गन्ना संस्थान के अधिकारियों को भेजा ई मेल, मांगीं विभागीय सूचनाएं

Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Email sent to officials of Sugarcane Institute, seeking departmental information
लखनऊ। साइबर जालसाज ने फर्जी आईडी के जरिये गन्ना संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को ई मेल भेजकर विभागीय सूचनाएं मांगीं। मामले की जानकारी होने पर उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी राम नरेश यादव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी राम नरेश यादव के मुताबिक सात नवंबर को रात 9:30 बजे फर्जी ई मेल आईडी upcanecomm@gmail.com से विभाग के कई प्रभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय ईमेल आईडी upcdst@gmail.com, sministrym@up.gove.nic.in, beenaias@up.gov.in पर ई मेल आया। इसके जरिये लोगों को बताया गया कि अब ई मेल आईडी canecommup@gmail.com को बदलकर upcanecomm@gmail.com कर दी गई है। ऐसे में अब विभाग की सभी जानकारी इस पर भेजी जाएं। राम नरेश के मुताबिक वह ई मेल आईडी और इसे भेजने वाले के बारे में पता लगा रहे थे कि तभी उनके पास एक और मेल आया। इस बार उसके जरिये दोबारा विभागीय जानकारी मांगी गई। उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी ने दो दिन बाद 13 नवंबर को इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक उप गन्ना आयुक्त सांख्यिकी से संबंधित ई मेल आईडी मांगी गई है। मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed