फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elephant died in Balrampur.

पानी की तलाश में निकले हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Mon, 04 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तुलसीपुर/जरवा (बलरामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, तुलसीपुर/जरवा (बलरामपुर) Updated Mon, 04 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 Elephant died in Balrampur.

सोहेलवा सेंचुरी के बरहवा रेंज में पानी की तलाश में जंगल से भटककर निकले हाथी की शनिवार रात लटकते हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस घटना के लिए पावर कॉर्पोरेशन को दोषी ठहराया है। वन विभाग की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव दफना दिया।

शनिवार रात बरहवा रेंज गनेशपुर बीट के निकट बसे बेली नैकिनियां गांव के पास जंगल से भटक कर दो हाथी घूम रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक दो हाथी रात में चिंघाड़ रहे थे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो गांव के पास निर्माणाधीन राप्ती नहर की पटरी पर एक हाथी 10 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से चिपका हुआ था।

 Elephant died in Balrampur.

ग्रामीणों का कहना है कि यह तार पिछले एक साल से लटक रहा है। गत वर्ष इसी तार की चपेट में आकर एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।

कई बार शिकायत के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों ने जर्जर तथा ढीले हाईटेंशन तार की मरम्मत नहीं की। यही हाईटेंशन तार आज हाथी की मौत का कारण बन गया।

वनकर्मियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर हाथी पानी की तलाश में अक्सर आबादी के इलाकों में निकल आते हैं। दोनों हाथी भी शायद इसी वजह से जंगल से भटककर बाहर निकले थे।

यह कहना है अफसरों का

 Elephant died in Balrampur.

इस पर बलरामपुर के डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि बेली नैकिनियां गांव के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मरने वाले हाथी का डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। हाथी का शव दफना दिया गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।

सिंचाई विभाग ने नहीं कराई लाइन की शिफ्टिंग
वहीं, एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर के मोतीलाल का कहना है कि नहर का निर्माण करा रहे सिंचाई विभाग ने निर्माण के पहले बनी हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग नहीं कराई।

सिंचाई विभाग की मनमानी के चलते हाथी के साथ हादसा हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का काम भी करा दिया जाएगा।

दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
मामले पर यूपी के चिकित्सा स्वास्‍थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव का कहना है कि बेली नैकिनियां गांव के पास जंगली हाथी के साथ हुई घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। हाथी की मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed