{"_id":"672dc69213200fd38009ee27","slug":"electronic-media-and-manyata-prapt-patrakar-11-in-semi-finals-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश सेमीफाइनल में
Fri, 08 Nov 2024 01:36 PM IST
ishwar ashish
खेल संवाददाता, लखनऊ
खेल संवाददाता, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:36 PM IST
सार
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुए मुकाबलों में दैनिक जागरण और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व दूरदर्शन-आकाशवाणी की टीम के बीच मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने दूरदर्शन-आकाशवाणी को 83 रन और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने दैनिक जागरण को छह विकेट से हराया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में दैनिक जागरण ने नौ विकेट पर 120 रन बनाए।
विज्ञापन
प्रहलाद मावड़ी ने 31 और अंकुर दीक्षित और श्यामू ने 28-28 रन बनाए। राघवेंद्र पांडेय ने तीन और दिनेश त्रिपाठी ने दो विकेट लिए। जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना कर जीत दर्ज की। वैभव ने 42 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 55 रन बनाए, जबकि विक्रम श्रीवास्तव ने नाबाद 29 रन बनाए। विकास मिश्रा को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने तीन विकेट पर 145 रन बनाए। देवेश पांडेय ने 42 और मयूर शुक्ला ने 32 रन बनाए। जितेंद्र, शैलेंद्र और रवि सिन्हा ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में दूरदर्शन-आकाशवाणी की टीम 14.5 ओवरों में 62 रनों पर ही सिमट गई। भोले राम ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। मयूर ने छह रन और दीपक तनेजा ने 17 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन