फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity will reach 204 schools before voting

Lucknow News: 204 स्कूलों में मतदान से पहले पहुंचेगी बिजली

Thu, 04 Apr 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity will reach 204 schools before voting
रायबरेली। इस गर्मी में कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बिजली न होने की वजह से पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। जिले के 204 परिषदीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि भेज दी गई है, जहां मतदान से पहले विद्युत कनेक्शन करा दिया जाएगा। इसके लिए करीब 151.63 लाख रुपये धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन के लिए मार्च में बजट आया था, जिसे उसी महीने पावर कारपोरेशन को भेज दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 204 विद्यालयों के विकास क्षेत्रवार सूची सभी विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं को भेजते हुए बिजली कनेक्शन कराने को कहा है।
विज्ञापन

इनमें 184 स्कूल ऐसे हैं, जो विद्युत पोल से 40 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं। बाकी 20 स्कूलों की दूरी विद्युत पोल से 40 मीटर से कम है। स्कूलों में बिजली पहुंचाने के लिए पहले ही इस्टीमेट तैयार करा लिया गया था, बस धनराशि भेजने की देरी थी। इनमें ज्यादातर स्कूल ऐसे हैं, जहां मतदान केंद्र भी बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 204 परिषदीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए एक करोड़ 51 लाख 63 हजार 111 रुपये भेजे जा चुके हैं। जल्दी ही विद्युत कनेक्शन करा दिए जाएंगे।

40 मीटर से अधिक दूरी वाले स्कूल
जिले में 40 मीटर से अधिक दूरी वाले 184 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि भेजी गई है। इनमें अमावां विकास क्षेत्र के 16, छतोह के पांच, राही के 15, बछरावां के 16, डलमऊ के 19, डीह के तीन, दीनशाह गौरा के छह, हरचंदपुर के 11, जगतपुर के 13, खीरों के छह, लालगंज के सात, महराजगंज के 15, रोहनिया के 13, सलोन के पांच, सरेनी के नौ, सतांव के आठ, शिवगढ़ के 14 और ऊंचाहार विकास क्षेत्र के तीन विद्यालय शामिल हैं।

40 मीटर से कम दूरी वाले स्कूल
जिले में 40 मीटर से कम दूरी वाले 20 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि भेजी गई है। इनमें अमावां विकास क्षेत्र के छह, शिवगढ़ के दो, सलोन का एक, रोहनिया के चार, लालगंज का एक, दीनशाह गौरा के तीन और छतोह विकास क्षेत्र के तीन विद्यालय शामिल हैं।

डेढ़ साल से चल रही कवायद, अब सफलता
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए करीब डेढ़ साल से कवायद चल रही है, जिसमें अब सफलता मिल गई है। करीब डेढ़ साल पहले रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें जिले के 2299 परिषदीय विद्यालयों में से 221 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन न होने की बात सामने आई। पावर कारपोरेशन से इन विद्यालयों का सर्वे कराकर इस्टीमेट तैयार कराया गया था।

जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बताया कि 208 विद्यालयों के इस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजे गए थे, जिस पर करीब 167 लाख रुपये धनराशि स्वीकृत हुई। इसमें 204 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि भेजी गई। चार स्कूलों में कनेक्शन हो चुके हैं। जिन 13 स्कूलों का इस्टीमेट नहीं आया था, उनके बारे में जानकारी कराकर इस्टीमेट तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed