{"_id":"6a0a0f3b1bd5c8830e0aed0a","slug":"electricity-will-be-shut-down-in-these-areas-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1742262-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली बंद रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुरनिया उपकेंद्र के तहत सेक्टर डी अलीगंज के आसपास दोपहर 12 से 2 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। इसी प्रकार सर्वोदय नगर उपकेंद्र के ए ब्लॉक, अमरावती कॉलोनी व उपकेंद्र के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
आज का बिजली शिविर स्थगित
लखनऊ मध्य क्षेत्र के तहत रेजिडेंसी उपकेंद्र परिसर में सोमवार को लगने वाले वाणिज्यिक मेगा कैंप को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक उपभोक्ता अपनी वाणिज्यिक एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें हुसैनगंज 1912 ओल्ड बिल्डिंग स्थित उपभोक्ता सेवा केंद्र में दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
