{"_id":"689ba28c3502f27f90045274","slug":"electricity-was-on-yet-there-was-chaos-till-three-in-the-night-lucknow-news-c-13-knp1002-1336357-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली चालू, फिर भी रात तीन बजे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली चालू, फिर भी रात तीन बजे तक हंगामा
विज्ञापन
उपकेंद्र में बैठे अधिकारी।
लखनऊ। हरदोई रोड के दुबग्गा क्षेत्र में सोमवार शाम बिजली बहाल होने के बावजूद उपभोक्ताओं का गुस्सा नहीं थमा। रात 11:15 बजे तक 19,000 में से करीब 15,000 उपभोक्ताओं के घरों में सप्लाई लौट आई थी, लेकिन लोग रात तीन बजे तक उपकेंद्र के बाहर हंगामा करते रहे। आखिरकार पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया, तब अफसर घर लौट सके।
हरदोई रोड ट्रांसमिशन उप केंद्र का जंपर जलने से 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर बंद होने और दुबग्गा उपकेंद्र के सिस्टम में फाॅल्ट होने के कारण 19,000 उपभोक्ताओं को रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक जबरदस्त बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा था। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने शाम 7:30 बजे सड़क जाम कर दिया और मांग की कि बिजली विभाग के अधिकारी लिखित में दें कि अब बिजली फेल नहीं होगी।
ऐसे में हंगामा करने वालों से एक घंटे तक बहस और तकरार चलती रही। बाद में पुलिस ने वीडियो बनाया और सरकारी काम में बाधा डालने का पुलिस केस दर्ज करने का अल्टीमेट देते हुए लाठी फटकारी, तब लोग अपने-अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हंगामा करने वालों में काफी लोग नशे में भी थे, जो बिजली चालू होने पर भी किए जा रहे काम में व्यवधान डाल रहे थे। बिजली चालू होने के बाद यह अधिकारी सुबह करीब पांच बजे अपने-अपने घरों को गए। हालांकि, छोटी-मोटी तकनीकी खामी को छोड़कर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से चली।