फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity snatched peace from a population of five lakhs

Lucknow News: बिजली ने छीना पांच लाख की आबादी का चैन

Sun, 15 Jun 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity snatched peace from a population of five lakhs
लखनऊ। राजधानी में जारी बिजली संकट से करीब पांच लाख की आबादी शुक्रवार आधी रात से शनिवार रात तक त्रस्त रही। उपकेंद्रों के साथ-साथ लाइनों में फॉल्ट की समस्या ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया।
विज्ञापन

सीतापुर रोड इलाके की करीब दो लाख की आबादी की बिजली शुक्रवार को पूरी रात कटती-जुड़ती रही। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत सीतापुर रोड, त्रिवेणीनगर, खदरा, ब्रह्मनगर, अहिबरनपुर, इरादतनगर, शिवनगर, मोहन मीकिन रोड, बांसमंडी सहित छोटे-बड़े 50 से ज्यादा मोहल्लों की शुक्रवार रात 12:30 से शनिवार तड़के 4:30 बजे तक हर दो घंटे पर बिजली कटती रही। इस कारण लोग सो नहीं पाए। उधर, बिजलीकर्मियों ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण एक फीडर से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी गई।
विज्ञापन

बिजली गायब, जेई को खबर तक नहीं

मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के राजाबाजार, आगामीर ड्योढ़ी, जगत नरायन रोड, शाहमीना रोड सहित आसपास के इलाकों की करीब एक लाख की आबादी की बिजली शनिवार को पूरे दिन आती-जाती रही। उपभोक्ताओं ने जेई से शिकायत की तो जवाब मिला कि मुझे तो खबर ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुचि खंड में दगे एबीसी
रुचि खंड में शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक एरियल बंडल केबल (एबीसी) दगने लगे। इससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता शैलेंद्र कुमार कक्कड़ ने एसडीओ को सूचना दी। इसके बाद बिजली बंद करवाकर केबल को सही किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक पांच हजार उपभोक्ताओं ने बिजली बंद झेला।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed