{"_id":"603be3c68ebc3ee960757551","slug":"electricity-scarcity-may-be-occur-in-aminabad-in-this-summer-lucknow-news-lko567258650","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल में भी नहीं बन सका उपकेंद्र, अमीनाबाद में इस गर्मी में बिजली पर मचेगी हाय-तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल में भी नहीं बन सका उपकेंद्र, अमीनाबाद में इस गर्मी में बिजली पर मचेगी हाय-तौबा
विज्ञापन
अमीनाबाद में इस गर्मी फिर बिजली संकट गहराने की आशंका तेज हो गई है, क्योंकि नया बिजली उपकेंद्र डेढ़ साल बाद भी चालू नहीं हो सका है।
पुराना उपकेंद्र 17,600 उपभोक्ताओं की आपूर्ति जरूरत को पूरा करने में सक्षम नहीं है। मध्यांचल निगम ने उपकेंद्र बनाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन नगर निगम से खरीदी थी।
एक मशहूर कंपनी को लगभग 4.50 करोड़ में उपकेंद्र बनाने का ठेका टर्नकी बेस (खुद ही पूरा खर्च करना और बाद में भुगतान पाना) पर दिया था।
उपकेंद्र की आधारशिला पड़े करीब डेढ़ साल से अधिक हो गया है, पर निर्माण अधूरा पड़ा है। निर्माण स्थल पर 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर करीब चार महीने पहले पहुंचे थे, लेकिन कंट्रोल रूम की छत नहीं पड़ सकी है।
हालांकि सुरक्षा के लिए चौकीदार रख दिया गया है। अब सवाल उठता है कि गर्मियों में बिजली व्यवस्था चरमराई तो इसका असर 32 मार्केट पर पड़ेगा।
क्योंकि यहां जनरेटर चलाना भी मुश्किल होता है। इनमें प्रमुख रूप से मुमताज मार्केट, प्रताप मार्केट, स्वदेशी मार्केट, ओल्ड मेडिसिन मार्केट, गड़बड़झाला, फतेहगंज, मौलवीगंज हैं।
विज्ञापन
डिमांड बढ़ी तो खड़ा होगा संकट
अमीनाबाद के अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव के मुताबिक, पुराने उपकेंद्र की क्षमता लगभग 1500 एंपियर है। सिस्टम की सुरक्षा के लिए 80 फीसदी डिमांड सहने की सेटिंग की गई है। यानी अधिकतर 1200 एंपियर विद्युत लोड चल सकता है। अधिक होने पर सिस्टम खुद ट्रिप हो जाएगा। पिछली गर्मी में लगभग 1100 एंपियर तक डिमांड पहुंची थी। इस गर्मी 15 फीसदी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। यानी 200 एंपियर मांग बढ़ने से कुल डिमांड 1300 एंपियर पहुंचने का अंदेशा है। ऐसे में संकट हो सकता है।
राहत : अमराई बिजली उपकेंद्र चालू
ट्रांसगोमती के अमराई गांव चिनहट, महिला पॉलीटेक्निक इंदिरानगर व दाउदनगर फैजुल्लागंज सीतापुर रोड के उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। अधीक्षण अभियंता (निर्माण) सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि अमराई गांव उपकेंद्र उर्जीकृत करके चालू कर दिया गया है, पर अभी लेसा के सुपुर्द नहीं किया गया है। इसके चालू होने से इंदिरानगर सेक्टर 14 न्यू उपकेंद्र की ओवर लोडिंग कम होगी। 10 मार्च तक फैजाबाद रोड स्थित महिला पालीटेक्निक उपकेंद्र और दाऊदनगर उपकेंद्र अप्रैल के अंत तक चालू हो जाएगा। इससे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुधरेगी।
एक नजर में
उपकेंद्र लागत 6.50 करोड़
कुल उपभोक्ता 17,600
कारोबारी 6000
कंपनी को भेजा नोटिस
अधीक्षण अभियंता (निर्माण) सर्किल- लेसा सिस गोमती, एके सिंह ने बताया कि मध्यांचल निगम ने अमीनाबाद उपकेंद्र का निर्माण टर्नकी बेस पर कराने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया था, उसको ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस दिया गया है। कंपनी ने जल्द कार्य शुरू नहीं कराया तो 40 लाख बैंक गारंटी जब्त कर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।