फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity rate increased in up

आज से महंगी हुई बिजली, अब करना होगा इन दरों के हिसाब से बिल का भुगतान

Sat, 09 Dec 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Dec 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
electricity rate increased in up
- फोटो : Demo Pic
उत्तर प्रदेश में शनिवार से बिजली महंगी हो गई है। शहरों से लेकर गावों तक के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने नई दरों के हिसाब से ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ेगा। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज के रूप में 10 रुपये प्रति किलोवाट अतिरिक्त के साथ 45-50 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


अनमीटर्ड ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की 180 व 200 रुपये प्रति किलोवाट के स्थान पर अब 300 रुपये प्रति किलोवाट की दर से भुगतान करना पड़ेगा। 1 अप्रैल से इन उपभोक्ताओं की दर 100 रुपये प्रति किलोवाट और बढ़ जाएगी और इन्हें 400 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से बिल चुकाना होगा।
विज्ञापन


किसानों और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर भी बोझ बढ़ जाएगा। अलबत्ता उद्योगों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 30 नवंबर को वर्ष 2017-18 के लिए नई बिजली दरों का एलान किया था। आयोग ने सभी श्रेणियों में कुल मिलाकर औसतन 12.73 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी नलकूप वाले किसानों की दरों में 35.51 बढ़त

electricity rate increased in up

विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुसार पावर कार्पोरेशन ने 2 दिसंबर को नई दरों का सार्वजनिक प्रकाशन कराया था। कानूनन सार्वजनिक प्रकाशन के एक सप्ताह बाद नई दरें प्रभावी हो जाती हैं। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से नई दरें प्रभावी हो गई हैं। बिलिंग सॉफ्टवेयर में संशोधन आदि की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।

आयोग ने शहरी घरेलू बिजली दरों में 8.46 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी जबकि ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरों में 63 फीसदी और ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ताओं की दरों में 57.02 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा। ग्रामीण अनमीटर्ड कामर्शियल उपभोक्ताओं की दरें 66.67 प्रतिशत तथा ग्रामीण मीटर्ड कामर्शियल उपभोक्ताओं की दरों में 43.22 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। 

निजी नलकूप वाले किसानों की दरों में 35.51 तक की वृद्धि हो गई है। राजकीय नलकूप की दरें 19.79 प्रतिशत बढ़ जाएंगी। अस्थायी कनेक्शन के लिए अब 34.75 फीसदी ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की दरों में भी 57.42 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed