फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity problem in sai centre

बिजली ने डाला महिला पहलवानों की ट्रेनिंग में खलल

Sat, 20 Jul 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity problem in sai centre
साई सेंटर में 20 घंटे बिजली गुल, स्टार पहलवान विनेश फोगाट के ट्वीट पर दिल्ली तक मचा हड़कंप
विज्ञापन

सरोजनीनगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर में बृहस्पतिवार शाम सात बजे गुल हुई बिजली रातभर नहीं आई। शुक्रवार को भी इसकी आवाजाही लगी रही।
स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर इस परेशानी को साझा किया तो दिल्ली से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। केंद्रीय खेलमंत्री किरन रिजिजू ने जिम्मेदारों को समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। उधर, करीब 20 घंटे तक बिजली न आने से साई सेंटर में खेल गतिविधियां ठप रहीं। इसका सबसे अधिक खामियाजा अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई सेंटर में लंबे समय से भारतीय महिला कुश्ती की सभी स्टार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन यहीं होता है।
टोक्यो ओलंपिक नजदीक होने से कैंप में दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे महिला खिलाड़ी रूटीन ट्रेनिंग के बाद अपने कमरों में पहुंचीं तो बिजली चली गई।
इसके बाद इनवर्टर ने काम करना बंद किया तो जनरेटर चलाया गया। आधी रात को यह भी बंद हो गया। गर्मी से बेहाल खिलाड़ी कमरों से बाहर निकल आए, लेकिन शुक्रवार सुबह तक बिजली नहीं आई।
वहीं, खिलाड़ियों के रातभर न सो पाने से कोचिंग पैनल ने सुबह की ट्रेनिंग स्थगित कर दी। साई सेंटर प्रबंधन ने शिकायत की तो बृहस्पतिवार देर रात फॉल्ट का पता चला।
जानकारी अनुसार सेंटर के बॉक्ंिसग हॉल और स्वीमिंग पूल के करीब निर्माण कार्य के लिए ड्रिलिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन का अंडरग्राउंड केबल कट गया था।
विनेश फोगाट ने ट्वीट में कहा कि नेशनल कैंप के दौरान बिजली जाने से हैरान हूं। कम से कम सेंटर प्रबंधन की ओर से बैकअप की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए थी। अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। एसी तो दूर की बात, पंखा भी नहीं चल रहा है। 36 डिग्री तापमान के दौरान चिपचिपाती गर्मी परेशानी करने वाली है।
किरन रिजिजू ने ट्वीट कर बताया कि हमने विनेश फोगाट की समस्या के समाधान के लिए लखनऊ साई सेंटर प्रबंधन से बात की है। बताया गया है कि सेंटर के बाहर कोई फॉल्ट है। सुबह से सेंटर समस्या से निजात पाने के लिए लगा हुआ है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
मध्यांचल निगम ने कहा, साई सेंटर ने दी गलत जानकारी
मध्यांचल के एमडी संजय गोयल ने बताया कि हमें खेद है कि बिजली जाने से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित रहा। बिजली विभाग की टीम बृहस्पतिवार देर रात से ही काम में लग गई थी। शुक्रवार दोपहर बाद फॉल्ट सही कर दिया गया। दरअसल साई सेंटर की ओर से निर्माण कार्य के दौरान 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे सेंटर और उसके आसपास की बिजली बाधित हो गई। फॉल्ट की तलाश के दौरान साई सेंटर ने यह जानकारी नहीं दी, जिससे दिक्कतें बढ़ गईं।
मीडिया के प्रवेश पर भी लगा दी रोक
मामले को तूल पकड़ते देख साई सेंटर प्रबंधन ने शुक्रवार दोपहर बाद किसी भी बाहरी की एंट्री पर रोक लगा दी। मीडिया को भी प्रवेश नहीं दिया गया। र्साई सेंटर की कार्यकारी निदेशक रचना गोविल ने कहा, हमें आदेश है कि किसी मीडियाकर्मी को सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाए। इस दौरान खेलमंत्री को भी गलत जानकारी दी गई कि फॉल्ट सेंटर के बाहर से है, जबकि प्रांगण के अंदर की केबल कटा था।

...तो ऐसे मिलेगा ओलंपिक पदक
पहले भी कैंपस में सुविधाओं को लेकर महिला पहलवानों ने शिकायतें की हैं। इसे लेकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अब विनेश फोगाट के ट्वीट से साफ हो गया कि साई सेंटर में सब कुछ सही नहीं चल रहा। विनेश, साक्षी और दिव्या जैसी खिलाड़ियों से ओलंपिक पदक की उम्मीद तो की जाती है, लेकिन इन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जातीं। टोक्यो ओलंपिक करीब है। ऐसे में अगर यही सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलती रहीं तो पदक कहां से आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed