{"_id":"e9f4c24ad28042671264f2890d7d09fa","slug":"electricity-problem-due-to-cable-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फॉल्ट, वीआईपी बिजली को तरसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फॉल्ट, वीआईपी बिजली को तरसे
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में वीआईपी इलाके लोग मंगलवार को सुबह से दोपहर तक बिजली को तरस गए। यह बिजली संकट एक पखवारे के भीतर बार लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय खराबी के चलते हजरतगंज एवं नाका सहित कई इलाकों में दोपहर से शाम तक बिजली की आवाजाही होती रही।
जवाहर भवन उपकेंद्र में प्राग नरायन रोड 11 हजार वोल्ट फीडर के भूमिगत केबल में सुबह खराबी आने के कारण डालीबाग कॉलोनी, फारेस्ट कॉलोनी, फील्ड हॉस्टल, वीआईपी गेस्ट हाउस की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन
इस खराबी की खबर लगते ही प्रभावित इलाके की बिजली जवाहर भवन के दूसरे फीडर से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें सफलता नहीं मिल सकी।
दरअसल बिजली तो चालू हो गई लेकिन बार-बार व्यवधान आ रहा था। इससे दोपहर बाद तक लोग बिजली संकट से परेशान रहे। बाद में इन इलाकों की बिजली डालीबाग उपकेंद्र से चालू की गई।
विज्ञापन
एक्सईएन आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया, कि कूपर रोड उपकेंद्र पर 33 केवी का बस कपलर लगाया गया। इससे दूसरे स्रोत से बिजली चालू करना और आसान हो गया है।
दूसरी ओर दोपहर से कैसरबाग, नजीराबाद, नाका, राजेंद्रनगर, हजरतगंज और लालबाग इलाकों में बिजली की आपूर्ति में व्यवधान बना रहा।
वहीं कृष्णानगर क्षेत्र में रखरखाव कार्य कराए जाने के कारण दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
बनारसी बाग स्थित राज्य संग्रहालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर मौक पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने के चलते यहां और प्राणि उद्यान परिसर में देर शाम तक बिजली गुल रही।
पावर स्टेशन बीकेटी के गांव सरैया बाजार का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला पड़ा, इससे गांव की बिजली गुल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर गांव की बिजली चालू नहीं हुई तो वे लोग पावर स्टेशन का घेराव करेंगे।
वहीं बीकेटी, इटौंजा व बौरुमऊ उपकेंद्र के सात गांवों के ट्रांसफार्मर दो दिनों से जले पडे़ है। वही बीकेटी, इटौंजा व बौरुमऊ से जुडे़ 400 से अधिक गांवों व दर्जन भर कस्बों में मंगलवार की सुबह से शाम से तक घंटो बिजली की आवाजाही बनी रही।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में एमडी एपी मिश्र से बिजली उपभोक्ता 23 अप्रैल को कॉल सेंटर के टॉल फ्री नंबर 18001800440 पर या हुसैनगंज स्थित दफ्तर में सीधी बातचीत करके बिजली आपूर्ति में बाधा, नए कनेक्शन की घूसखोरी, इलाकाई इंजीनियरों के द्वारा दफ्तर में न मिलने की शिकायत कर सकते हैं।