बिजली ने पांच लाख लोगों को किया बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में बिजली की किल्लत लोगों का सुकून छीन रही है। आरडीएसओ, बालाघाट उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को लोगों ने बिजली का जबरदस्त संकट झेला।
सबसे ज्यादा आरडीएसओ उपकेंद्र से जुड़े इलाके में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही जिससे करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित रही।
वहीं बालाघाट उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी से तीसरे दिन भी परेशानी बरकरार रही। करीब दो लाख की आबादी इस संकट की चपेट में रही।
त्योहारी सीजन में खुशियों में खलल डाल रही बिजली से परेशान लोगों ने उपकेंद्रों पर हंगामा किया। राजाजीपुरम खंड के आरडीएसओ उपकेंद्र की 33 केवी लाइन रविवार दोपहर करीब एक बजे दगा दे गई।
उपकेंद्र पर पहुंचकर लोगों ने किया हंगामा
एक्सईएन आरके श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले तार बंधी पतंग लाइन पर गिरने के कारण आइसोलेटर क्षतिग्रस्त हो गया था।
रविवार को जब आइसोलेटर ने काम करना बंद कर दिया तो इमरजेंसी में दूसरे आइसोलेटर को लगाकर शाम करीब छह बजे बिजली को सामान्य किया गया।
वहीं सदरौना स्थित कांशीराम कालोनी में 11 केवी लाइन का तार टूटने के कारण पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। कॉलोनीवासियों ने बताया कि तार सुबह 10:30 बजे टूट गया।
सीनियर अफसरों से शिकायत के बाद ही तार को दुरुस्त किया गया जिससे दोपहर 3:30 बजे बिजली बहाल हो सकी। वहीं चौक स्थित विक्टोरिया उपकेंद्र की मेंटेनेंस के चक्कर में दो घंटे बिजली बंद रही।
पानी के लिए तरसे 200 परिवार
राजाजीपुरम डी ब्लॉक में आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से करीब 200 परिवार परेशान है। रविवार को इन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
इंदिरागांधी को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के पास रहने वाले लोगों ने ऐशबाग जलकल जीएम के आवास और दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
हालांकि मौके पर कोई अधिकारी या इंजीनियर नहीं पहुंचा। एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद किसी कर्मी ने प्रदर्शनकारियों की जीएम जीएम राजीव बाजपेई से मोबाइल फोन पर बात कराई।
जीएम के वैकल्पिक व्यवस्था के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
केजीएमयू में लैब असिस्टेंट राजकुमार और रिटायर्ड कर्मी विनोद मिश्रा के मुताबिक, नवरात्र से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति ठप है।