{"_id":"5cba2822bdec2214065a7478","slug":"electricity-crises-today-in-idira-nagar-and-gomti-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरानगर-गोमती नगर में आज बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरानगर-गोमती नगर में आज बिजली संकट
Sat, 20 Apr 2019 01:27 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
परीक्षण कार्य के चलते शनिवार को इंदिरा नगर व गोमती नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे करीब 13 हजार घर-दुकानों को कटौती झेलनी होगी। इंदिरानगर में सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य के चलते दोपहर में बिजली बंद रहेगी।
इसके कारण सेक्टर 12 और 15 की करीब 10 हजार आबादी को दिक्कत होगी। इंदिरानगर के सर्किल अफसर (अधीक्षण अभियंता) देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि 33/11 केवी सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र के सभी पैनल की क्रम वार टेस्टिंग की जाएगी।
इसके लिए दोपहर एक से तीन बजे तक पूरा उपकेंद्र ही बंद रहेगा। इससे इंदिरानगर के सेक्टर आठ, नौ, 12 एवं 15 के अतिरिक्त स्वरूप विहार, विवश विहार, श्रीरामकुंज, शालीमार गार्डेन, लोहिया विहार, मानस सिटी, डूडा कॉलोनी, गीता विहार, पटेलनगर, ठाकुर विहार सहित आसपास के इलाकों की बिजली प्रभावित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि तय अवधि में टेस्टिंग पूरी नहीं हो पाएगी तो कुछ देर के लिए बिजली और बंद हो सकती है।
विज्ञापन
विराम, विकास खंड में भी संकट
गोमतीनगर के विश्वास खंड स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर पत्रकारपुरम फीडर की 20 अप्रैल को बिजली बंद करके पैनल की टेस्टिंग की जाएगी। मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ के मुताबिक, इस कार्य के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद की जाएगी जिससे विराम खंड एक से चार और विकास खंड एक से दो और पत्रकारपुरम मार्केट के करीब 3000 घरों एवं दुकानों की बिजली प्रभावित होगी।