{"_id":"6695a8fe711c1127c70d8494","slug":"electricity-connection-of-82-thousand-consumers-will-be-cut-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105793-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 82 हजार उपभोक्ताओं का कटेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 82 हजार उपभोक्ताओं का कटेगा बिजली कनेक्शन
Tue, 16 Jul 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बिजली बिल वसूली के लिए 18 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। जिले में बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या से कहीं ज्यादा है।
यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में कुल एक लाख 51 हजार उपभोक्ता है। इसमें आठ हजार सरकारी कनेक्शन भी शामिल हैं। मात्र 69 हजार उपभोक्ता ही नियमित बिल जमा करने में रुचि ले रहे है। जबकि 82 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। वह नियमित बिल का भुगतान नहीं कर रहे है। 700 ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो एक लाख रुपये से अधिक के बाकीदार हैं। जबकि 54 हजार ऐसे उपभोक्ता भी है जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया है।
बकायेदारों में सरकारी विभाग भी पीछे नहीं
बिल के भुगतान को लेकर जहां आम आदमी के रुचि न लेने की बात सामने आती है। वहीं बकायेदारी में सरकारी विभाग भी पीछे नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पर करीब तीन करोड़ की बकायेदारी है। वहीं शिक्षा विभाग पर ढाई करोड़ की बकायेदारी है। इन विभागों ने करीब एक वर्ष से बिल नहीं जमा किया है।
विज्ञापन
इन माध्यमों से करें बिल का भुगतान
बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को महकमे की ओर से विभिन्न सुविधाएं दी जा रही है। उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान उपकेन्द्रों पर बने काउंटर से जमा कर सकते है। अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्रों से भी बिल का भुगतान किया जा सकता है। इसी के साथ ही गूगल पे, फोन पे, क्रेडिट व डेबिट कार्ड तथा यूपीसीएल कंज्यूमर एप से भी बिल का भुगतान किया जा सकता है।
- अश्वनी चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता विद्युत