फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity bills will not be paid for next four days in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में आज से चार दिन नहीं जमा होंगे बिजली के बिल, न ही बकाया बिल पर कनेक्शन काटा जाएगा

Mon, 07 Aug 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

यूपी में सात अगस्त रात 10:00 से 10 अगस्त शाम 6:00 बजे तक बिजली का बिल नहीं जमा होगा। इस दौरान कार्यालयों के अन्य कामकाज भी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Electricity bills will not be paid for next four days in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह से लखनऊ समेत सभी ऑनलाइन बिलिंग केंद्रों पर चार दिन (10 अगस्त) तक बिजली बिल जमा नहीं हो सकेंगे और न ही गलत रीडिंग के बिल का संशोधन हो सकेगा। साथ ही, कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन


इससे लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली, अलीगंज, झांसी, बरेली, मेरठ एवं गाजियाबाद सहित सभी जनपदों के शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर पाएंगे। हालांकि ऑनलाइन बिजली बिल पेमेंट करने वालों की सुविधा तो सात अगस्त की रात 10:00 बजे से ही बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सदन में जोश में नजर आए भाजपा के सहयोगी, विधानमंडल सत्र के पहले दिन दिखे ऐसे नजारे, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा पर अखिलेश ने सीएम योगी को घेरा, बोले - बयान देकर देश की आवाज बनें, हम समर्थन करेंगे


इस संबंध में यूपी पावर कारपोरेशन के निदेशक (आईटी) सौर्वजीत घोष ने पूर्वांचल वाराणसी,  मध्यांचल लखनऊ, पश्चिमांचल मेरठ,  दक्षिणांचल आगरा और केस्को विद्युत वितरण निगम कानपुर के प्रबंध निदेशक को सरकुलर भेज कर बिजली बिल के भुगतान में आए व्यवधान की सूचना भेज दी है। 

इस सरकुलर में कहा गया कि 7 अगस्त की रात 10:00 से 10 अगस्त की शाम 6:00 बजे तक कारपोरेशन का ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरीके से बाधित रहेगा। इस दौरान एक्सपर्ट की टीम सॉफ्टवेयर और सिस्टम को विकसित करने का काम करेगी। इसके कारण बिजली बिल के संशोधन के साथ ही अन्य कार्यालय के अन्य कामकाज पर भी असर पड़ेगा। मध्यांचल निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने बताया कि 10 अगस्त की शाम छह बजे के बाद बिल जमा होने का सिलसिला शुरू हो सकेगा।

नहीं कटेगी बिजली: प्रदेश भर में जब तक बिल भुगतान की सुविधा बंद रहेगी तब तक उपभोक्ता की बाकी बिल पर बिजली नहीं कट सकेगी। जो जेई, एसडीओ एवं एक्सईएन इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली काटेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed