{"_id":"a51d20edffc64b78db931617ee83810d","slug":"electrician-killed-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी लापरवाही बन गई मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी लापरवाही बन गई मौत का कारण
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा सी लापरवाही माल निवासी मिस्त्री को भारी पड़ी।
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराने से युवक झुलस गया और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विकासखंड माल में पास के ही गांव का रहने वाला मिस्त्री राजकिशोर (28) गुरुवार को बोरिंग करने के बाद पाइप को निकालकर अलग कर रहा था।
पुलिस के अनुसार राजकिशोर ने 10-10 फीट की पाइप को अलग करने के लिए जैसे ही उसे खड़ा किया, पाइप का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गया।
तेज धमाके के बाद राजकिशोर झुलस गया। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।