{"_id":"6046372a8ebc3e76a43ddd9e","slug":"electric-trains-clear-on-dudhwa-route-poles-will-be-erected-in-ten-km-forest-area-wires-will-be-pulled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का रास्ता साफ, दस किमी वन क्षेत्र में जल्द लगेंगे खंभे, खिंचेंगे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का रास्ता साफ, दस किमी वन क्षेत्र में जल्द लगेंगे खंभे, खिंचेंगे तार
Mon, 08 Mar 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Mar 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा टाइगर रिजर्व के अंदर जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। इसका रास्ता साफ हो गया है। दुधवा के दस किमी जंगल के इलाके में जल्द रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शुरू करेगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
आरवीएनएल ने लखनऊ से मैलानी वाया सीतापुर रूट के आमान परिवर्तन के बाद इसका विद्युतीकरण शुरू किया। इसमें लखनऊ से सीतापुर तथा सीतापुर से लखीमपुर के बीच काम पूरा हो चुका है। आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से आगे बांकेगंज तक विद्युतीकरण को खंभे लग चुके हैं और तार खिंचने बाकी हैं। गोला से मैलानी के बीच विद्युतीकरण का काम जल्द होगा। दस किमी का यह रूट जंगल के अंदर पड़ता है। अनुमति मिलने के बाद सर्वे किया गया है और अब यहां खंभे व तार लगाने का काम होगा। इसके बाद विद्युत इंजन से चलने वाली ट्रेनों को इस रूट पर दौड़ाया जा सकेगा।
वन विभाग से मिली अनुमति, ट्रेन शुरू
मैलानी से बहराइच के जिस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन वन विभाग के अड़ंगे से रुका था, वह अब दूर हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि मैलानी से पलिया, नानपारा होते हुए बहराइच जाने वाले रूट पर दो ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत हो गई है। यह रूट वन क्षेत्र के अंदर होने से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था, पर अब दिक्कत दूर हो गई है।