फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election watch report of all seven phase candidates

पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार दागी कम, देखें सातों चरणों के प्रत्याशियों की रिपोर्ट

Sat, 11 Mar 2017 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Mar 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
election watch report of all seven phase candidates
डेमो - फोटो : demo
अब से कुछ ही घंटों बाद यूपी के महासंग्राम का नतीजा आने वाला है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।  इलेक्शन वॉच ने सातों चरण के प्रत्याशियों का लेखा-जोखा रविवार को जारी किया। इसके अनुसार चुनाव में किस्मत आजमा रहा लगभग हर पांचवां प्रत्याशी दागी है। 
विज्ञापन


किसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है तो किसी पर सामूहिक दुष्कर्म का। हालांकि यह संख्या 2012 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लगभग आधी है। 2012 में 35 प्रतिशत दागी मैदान में थे।
विज्ञापन


इस बार यह संख्या 18 प्रतिशत है। इस चुनाव में 859 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। इनमें 704 प्रत्याशियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने सबसे अधिक दागी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उसके 400 प्रत्याशियों में से 150 प्रत्याशी दागी हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा है जिसके 383 में से 137 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं सपा के 307 में से 113 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 114 में से 36 उम्मीदवार तथा रालोद के 276 प्रत्याशियों में से 56 प्रत्याशी दागी हैं। 

कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ हलफनामा दाखिल करने के बाद हत्या, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के केस दर्ज किए गए। इनमें सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति व अरुण वर्मा, पीस पार्टी के डॉ. अय्यूब और बसपा के बज्मी सिद्दीकी शामिल हैं। 
 

30 प्रतिशत करोड़पति भी मैदान में

election watch report of all seven phase candidates
डेमो - फोटो : demo pic
सबसे अधिक मुकदमों की बात की जाए तो एटा के अलीगंज से बसपा प्रत्याशी अवधपाल सिंह यादव पर 36 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सपा के टिकट पर सीतापुर की सेवता सीट से लड़ रहे शिवकुमार गुप्ता के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं।

चुनावी जंग में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं है। पहले दो चरण के उम्मीदवारों में 36-36 प्रतिशत उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया था, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, यह संख्या घटती चली गई।सातों चरण को मिलाकर 30 प्रतिशत प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। तीन प्रत्याशी अरबपति हैं जबकि 1454 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

टॉप टेन दागी
प्रत्याशी    पार्टी    विधानसभा सीट जिला   मुकदमे
अवधपाल सिंह    बसपा    अलीगंज    एटा    36
शिवकुमार गुप्ता    सपा    सेवता    सीतापुर    30
मनोज पाठक    बसपा    छाता    मथुरा    22
राम किशोर    महान दल    अलीगंज    एटा    21
भूपेंद्र    बसपा    आजमगढ़    आजमगढ़    21
अतुल प्रधान    सपा    सरधना    मेरठ    20
मुख्तार अंसारी    बसपा    मऊ    मऊ     16
विजय मिश्र    निषाद पार्टी    ज्ञानपुर    भदोही    16
अजय कुमार लल्लू    कांग्रेस    तमकुही राज    कुशीनगर    16
अनिल कुमार    बसपा    मेहंदावल    संतकबीरनगर    15    

देखें, क‌िस पार्टी में ‌क‌ितने प्रत्याशी

election watch report of all seven phase candidates
डेमो - फोटो : demo pic
किस पार्टी के कितने करोड़पति प्रत्याशी
पार्टी    कुल प्रत्याशी    करोड़पति
बसपा    400    335
भाजपा    383    302
सपा    307    243
रालोद    276    99
कांग्रेस    114    75

तीन अरबपति मैदान में
प्रत्याशी    पार्टी  विधानसभा सीट  जिला   संपत्ति
नजीर अहमद    कांग्रेस आगरा दक्षिण  आगरा     211 करोड़

शाह आलम बसपा मुबारकपुर    आजमगढ़    118 करोड़
सतीश कुमार शर्मा भाजपा    मांट मथुरा    114 करोड़    

कुछ अन्य तथ्य
आरोप    प्रत्याशियों की संख्या
हत्या    62    
हत्या का प्रयास 148 
बलात्कार    10    
अन्य, महिला उत्पीड़न 28
अपहरण    34

54 प्रत्याशी अनपढ़
445 महिला प्रत्याशी (नौ प्रतिशत से अधिक)
25 साल से कम उम्र के दो प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed