फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election results: Akhilesh called the West Bengal results fraudulent, Pankaj Chaudhary said – we are now from

चुनाव परिणाम: अखिलेश ने पश्चिम बंगाल के रिजल्ट को बताया फरेबी, पंकज चौधरी बोले- हम अब गंगोत्री से गंगासागर तक

Mon, 04 May 2026 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 May 2026 10:34 PM IST
सार

West Bengal election result: पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए इन्हें फरेबी कहा। 

विज्ञापन
Election results: Akhilesh called the West Bengal results fraudulent, Pankaj Chaudhary said – we are now from
चुनावों के दौरान ममता बनर्जी से मिले थे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल के चुनावों में ममता बनर्जी को हार मिली है। वहां भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इस पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर एक्स के माध्यम से कहा कि हर फरेबी फतह की एक मियाद होती है। यह बात ही सच्चाई की बुनियाद होती है।

विज्ञापन


गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को मां गंगा और जनता का आशीर्वाद : पंकज चौधरी
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को मां गंगा और जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिल रहा है। इस जीत का आधार पीएम मोदी का देश में विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति है।
विज्ञापन


बंगाल में टीएमसी का भय परास्त हुआ और पीएम का भरोसा विजयी हुआ है। असम में विकास की 'हैट्रिक' ने साबित कर दिया है कि जनता अब केवल परफॉर्मेंस की राजनीति चुन रही है। पूर्वी भारत से उठी यह लहर उत्तर प्रदेश के 'मिशन 2027' को अभूतपूर्व ऊर्जा प्रदान करेगी। प्रदेश में भी संगठन को और सशक्त बनाते हुए ‘मिशन 2027’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हैं। भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। बंगाल और असम का यह परिणाम तो केवल ट्रेलर है, यूपी 2027 में सुशासन की हैट्रिक के साथ पूरी पिक्चर अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed