फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election Result 2024: BJP lost even in Gosaiganj in Ayodhya.

Ayodhya: सपा की आंधी में नहीं दिखा बाहुबलियों का प्रभाव, गोसाईगंज भी हारी भाजपा

Thu, 06 Jun 2024 07:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में दोनों बाहुबली नेताओं के एक ही खेमे में जुड़ने से बेहतर परिणाम के कयास लगाए जा रहे थे कयास लेकिन उम्मीद धूमिल हो गई।

विज्ञापन
Election Result 2024: BJP lost even in Gosaiganj in Ayodhya.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र में चली सपा की आंधी में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के दोनों बाहुबली नेताओं का प्रभाव भी बेअसर रहा। हाल ही में भाजपा के करीब आए सपा विधायक भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। अंतत: इस सीट पर भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि, दोनों खेमे शक्ति प्रदर्शन करके बड़े-बड़े दावे करने से थक नहीं रहे थे।

विज्ञापन


2019 में अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के तत्कालीन मंत्री रहे मुकुट बिहारी वर्मा चुनाव लड़े थे। उस समय गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता इंद्रप्रताप तिवारी विधायक थे। सपा के अभय सिंह रनर विधायक थे और वह सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़े रितेश पांडेय के साथ थे। उस चुनाव में भाजपा तो अंबेडकरनगर की सभी विधानसभा सीटों पर हार गई, लेकिन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से लाज बचाई। उस समय भाजपा को यहां से 1,12,155 और बसपा को 1,01,121 वोट मिले थे। इस तरह भाजपा ने बसपा को 11034 मतों से हरा दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार... अचूक रहा सपा के अवधेश का साइलेंट मैनेजमेंट, पलट गई बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावी बिसात में नौकरशाह चारों खाने चित, चुनाव में उतरे सभी छह अफसरों की हुई हार


2022 में सपा के अभय सिंह, भाजपा की आरती तिवारी को हराकर विधायक बने, लेकिन बीते दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में वह भाजपा खेमे में चले गए। जबकि, इंद्रप्रताप तिवारी पहले से ही भाजपा में थे। अभय सिंह प्रत्यक्ष रूप से सिर्फ अमित शाह की रैली में नजर आए, लेकिन मंच तक नहीं पहुंचे। पत्नी, पिता व समर्थकों को भाजपा में शामिल कराया और कई सम्मेलन कराकर ताकत का प्रदर्शन भी किया।

ऐसे में इस विधानसभा सीट के बाहुबली छवि के दोनों नेताओं के भाजपा के पक्ष में लामबंद होने से यहां बेहतर परिणाम के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन वह धूमिल हो गए। सपा की आंधी इतनी तेज चली कि दोनों नेताओं के सारे समीकरण ध्वस्त हो गए। भाजपा यहां से हर राउंड में हारती रही। अंतत: सपा इस बार यहां से 16,653 मतों से जीतने में कामयाब रही। दोनों नेताओं के सारे दावों की हवा निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed