फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election on one seat postponed now voting will be on 7th march

5वें चरण की एक सीट पर चुनाव स्थगित, अब 7 को पड़ेंगे वोट

Sat, 25 Feb 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Sat, 25 Feb 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
election on one seat postponed now voting will be on 7th march
- फोटो : voting
पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों के लिए चुनाव होना था, लेकिन एक विधानसभा सीट का चुनाव स्थगित हो गया है। अंबेडकरनगर की आलापुर सीट के सपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण चुनाव स्‍थगित किया गया है। अब यहां पर नौ मार्च को मतदान होगा। ऐसे में पांचवें चरण में अब 51 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


आज खत्म होगा प्रचार
चार चरणों के चुनाव निपटने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने पांचवें चरण के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर सहित सभी पार्टियों के दिग्गज इन क्षेत्रों में आखिरी जोर-आजमाइश में लगे हुए हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को करने में जुटे हैं। पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शनिवार की शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


यहां-यहां पड़ेंगे वोट
पांचवें चरण में बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी व सुलतानपुर जिले की 51 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। इसमें चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने इन क्षेत्रों में अपना ढेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर विधानसभा का चुनाव नौ को

1.84 करोड़ मतदाता करेंगे 607 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
पांचवें चरण में 12 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिए 607 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सोमवार को होने वाले मतदान में 1.84 करोड़ मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 99 लाख पुरूष व 85 हजार महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed