आचार संहिता उल्लंघन पर आयोग ने गायत्री को दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के जवाब से असंतुष्ट है। आयोग ने गायत्री के इस कृत्य की निंदा की है। साथ ही गायत्री को अलर्ट किया है। भविष्य में आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
दरअसल, जांच के दौरान फतेहपुर से एक गाड़ी में चार हजार से अधिक साड़ियां पकड़ी गईं थीं। इसमें जो बिल थे, उसमें गायत्री नाम लिखा हुआ था। साड़ी पकड़े जाने के मामले में चुनाव आयोग ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को 21 जनवरी को नोटिस जारी किया था। आयोग ने इसका जवाब गायत्री से मांगा था।
गायत्री ने चुनाव आयोग को भेजे जवाब में कहा था कि यह साड़ियां उनकी नहीं हैं। इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए उन्हें चुनाव आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, उसे वापस लिया जाए। गायत्री के जवाब से चुनाव आयोग सहमत नहीं है।
गायत्री के जवाब से असंतुष्ट आयोग
आयोग ने इस मामले में दर्ज एफआईआर व जब्त अन्य कागजों की समीक्षा के बाद कहा कि गायत्री के जवाब से आयोग पूरी तरह असंतुष्ट है। चुनाव आयोग ने गायत्री की चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में निंदा की है।
आयोग के सचिव अनुज जयपुरियार ने एक नोटिस जारी कर भविष्य में आचार संहिता उल्लंघन न करने की चेतावनी दी है।
इसमें यह भी कहा गया है कि भविष्य में यदि आचार संहिता उल्लंघन के मामला मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।