{"_id":"5d677a898ebc3e93aa190b6e","slug":"election-commission-of-india-declared-bye-elections-date-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग ने किया उत्तर प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग ने किया उत्तर प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान
Thu, 29 Aug 2019 04:10 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 29 Aug 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों पर उप चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। चुनाव 23 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होंगे।दोनों सीटें सुरेंद्र सिंह नागर व संजय सेठ के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थीं।
विज्ञापन
इन सीटों पर पांच से 12 सितंबर तक नामांकन भरा जा सकेगा। 12 को ही नामांकन की जांच होगी। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी। 23 को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चुनाव होगा। पांच बजे से वोटों की गिनती की जाएगी और 25 को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Election Commission of India (ECI): Bye-elections for two Rajya Sabha seats from Uttar Pradesh to be held on 23rd September, from 9 am to 4 pm. pic.twitter.com/GTwj4NdAbG
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 29, 2019