{"_id":"654874a74e491b2d0b08cb34","slug":"election-commission-focus-on-youth-and-women-voters-for-loksabha-election-2024-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: निर्वाचन आयोग का महिला और युवा मतदाताओ की संख्या बढ़ाने पर जोर, ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: निर्वाचन आयोग का महिला और युवा मतदाताओ की संख्या बढ़ाने पर जोर, ये है प्लान
Mon, 06 Nov 2023 10:37 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:37 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन आयोग का जोर महिलाओं व युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए एक टीम का निर्माण किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान युवा और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अभियान के पर्यवेक्षण के लिए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई है।
विज्ञापन
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने आगरा व फिरोजाबाद, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने मथुरा और सांख्यिकीय अधिकारी टी.पी गुप्ता ने उन्नाव में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार: योगी की टीम में पिछड़ों को मिलेगी तवज्जो, राजभर और दारा समेत कई नए चेहरे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस पर हमलावर अखिलेश यादव: बोले- कांग्रेस ने न जातीय जनगणना होने दी, न लागू किया ओबीसी आरक्षण
इस दौरान उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का गहनता से पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। रिणवा ने बताया कि अभियान के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए मतदान केंद्रों पर निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।