{"_id":"61caa19425bbf0679b2c8954","slug":"election-commission-alloted-stool-symbol-to-pragatisheel-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा का नया चुनाव चिह्न 'स्टूल', चुनाव आयोग ने किया आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा का नया चुनाव चिह्न 'स्टूल', चुनाव आयोग ने किया आवंटित
Tue, 28 Dec 2021 11:11 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:11 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा को नया चुनाव चिन्ह 'स्टूल' आवंटित किया है। चाबी हरियाणा में एक राजनैतिक पार्टी को पिछले दिनों आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को नया चुनाव चिन्ह 'स्टूल' आवंटित किया है। अभी तक उनका चुनाव चिह्न चाबी हुआ करता था।
विज्ञापन
चाबी चुनाव चिह्न अभी पिछले दिनों हरियाणा की एक राजनैतिक पार्टी को दिया जा चुका है। अत: आयोग ने प्रसपा को स्टूल चुनाव चिह्न आवंटित किया है।
यूपी चुनाव 2022 के लिए सपा व प्रसपा का गठबंधन तय हो गया है। शिवपाल यादव ने कहा दिया है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा से गठबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा और प्रसपा के साथ-साथ रहने को लेकर लंबे समय से संकेत मिल रहे थे। 16 दिसंबर को दोनों दलों ने गठबंधन की घोषणा की। दरअसल, समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है। अब तक कई पार्टियों से गठबंधन हो चुका है। सामाजिक गठजोड़ को देखते हुए सपा मजबूत भी नजर आ रही है।
विज्ञापन