फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election candidate cut tongue and offered in temple

चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी ने मंदिर में चढ़ाई जीभ

Thu, 08 Oct 2015 11:37 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
election candidate cut tongue and offered in temple

चुनाव जीतने के लिए अलग-अलग टोटके तो आपने सुने होंगे लेकिन ऐसा टोटका शायद ही सुना हो जब कोई प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए अपनी जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास करे।

विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए लोग अंधविश्वास का भी सहारा ले रहे हैं। बीडीसी का चुनाव जीतने के लिए यूपी के बाराबंकी जिले के सीहामऊ स्थित मोतीपुरी बाबा मंदिर में एक युवक ने बीते दिन जीभ काट कर चढ़ा दी। जीभ कटने के बाद युवक मंदिर में ही बेहोश हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण व मंदिर के पुजारी मामले को दबाए रहे। रात में होश में आने पर युवक अपने घर चला गया।  
विज्ञापन


विकास खंड व थाना रामनगर के ग्राम सीहामऊ में प्राचीन मोतीपुरी बाबा का मंदिर है। यहां के पुजारी मनोज गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार सुबह विनोद गौतम (45) पुत्र महादेव अगरबत्ती लेकर मंदिर आया था। उसने माचिस मांगी और मंदिर के अंदर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक वह मंदिर से बाहर नहीं आया। थोड़ी देर बाद कुछ महिलाएं मंदिर के अंदर गई तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर के अंदर विनोद बेहोश पड़ा था और चारों ओर खून फैला था। युवक विनोद द्वारा जीभ काटे जाने की सूचना पर पुजारी मनोज ने मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया।

थोड़ी ही देर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। शाम को मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। ग्रामीण व मंदिर के पुजारी मामले को दबाए रहे। किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

रात करीब नौ बजे विनोद को होश आया और वह घर चलाया गया। विनोद ने बताया कि वह बीडीसी का चुनाव लड़ना चाहता है। चुनाव में जीत के लिए उसने बाबा की समाधि पर अपनी जीभ चढ़ाई है। उसका कहना है कि एक बार पहले भी वह बीमारी से निजात पाने को इसी मंदिर में जीभ चढ़ा चुका है।

अंधविश्वास का एक और बड़ा मामला

election candidate cut tongue and offered in temple

चुनाव जीतने के लिए जीभ चढ़ाने के साथ-साथ अंधविश्‍वास का एक और मामला सामने आया है। यूपी के मऊ में एक युवक ने मां को खुश करने के लिए अपना सर रेतकर काटने का प्रयास किया।

नगर के बल्लीपुरा मोहल्ले में स्थित मंदिर में मंगलवार को एक युवक ने देवी को अपना सिर चढ़ाने के मकसद से अपना गला रेत लिया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक मानसिक  रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुरा निवासी फेकू साहनी का पुत्र मनोज साहनी(32) पिछले कई सालों से किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। दवा और झाड़ फूंक कराने के साथ वह धार्मिक स्थानों में भी जाकर अपनी बीमारी के ठीक होने के लिए प्रार्थना करता था।

मंगलवार को वह चाकू लेकर देवी मंदिर में घुसा और प्रार्थना करने के बाद चाकू से गला रेतने लगा। गले से खून बहते देखकर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ा, लेकिन तब तक उसके गले की कई नसें कट चुकी थी।

लहूलुहान हाल में लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां  मरहम पट्टी के बाद बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। मयफोर्स मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने परिवारीजनों से बात की।

पता चला कि युवक काफी दिनों से किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित था। इस संबंध में शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि घटना के पीछे किसी के उकसावे या तांत्रिक क्रिया की बात सामने नहीं आ रही है। मामला आत्महत्या के प्रयास और अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है। अभी वह व्‍‌यक्ति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed