फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election campaign stopped, tomorrow voters will decide the fate of the candidates by pressing the button.

Lucknow News: थमा चुनाव प्रचार, कल बटन दबाकर मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 24 May 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Election campaign stopped, tomorrow voters will decide the fate of the candidates by pressing the button.
श्रावस्ती। जिले में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिनगा व श्रावस्ती दो विधानसभा पड़ते हैं। वहीं बलरामपुर जनपद में लोकसभा सीट श्रावस्ती से जुड़े सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। इस लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 मई को यहां पर मतदान होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार खत्म हो गया। अब प्रत्याशी व उनके समर्थक नगर सहित गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान के लिए संपर्क साध रहे हैं। वहीं, प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की अंतिम तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गईं है। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट के पूरब गेट व भिनगा विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां पश्चिमी गेट से रवाना होंगी।
विज्ञापन

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जिले की भिनगा व श्रावस्ती दो विधानसभा पड़ती हैं। इसके लिए जिले में कुल 844 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां मतदान के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। भिनगा के 399 व श्रावस्ती के 445 मतदेय स्थलों के लिए 844 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। जबकि 85 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। कलेक्ट्रेट में ईवीएम व मतदान सामग्री लेने के लिए श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां पूर्वी गेट का प्रयोग करेंगे। जबकि भिनगा विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट के पश्चिमी गेट का प्रयोग करेंगी। जहां एआरओ काउंटर से उन्हें ईवीएम व मतदान सामग्री प्रदान की जाएगी। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट व विकास भवन के मध्य खाली पड़े मैदान से वाहन मुहैया कराया जाएगा। जबकि भिनगा विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन जिला पंचायत व एआरटीओ कार्यालय के मध्य खाली पड़े मैदान से मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बसों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जिले की 844 पोलिंग पार्टियों को ले जाने-लाने के लिए इस बार बसों का ही प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए 238 बसें अधिग्रहित की गईं हैं। इसके साथ ही 15 बसों को रिजर्व रखा गया है। पुलिस के जवानों के लिए 241 हल्के वाहन व सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए 76 वाहन पहले से ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जिनके चालकों को डीजल पर्ची आदि उपलब्ध कराई जा चुकी है। वाहनों को ट्रेस करने के लिए 78 वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाया गया है। इनमें से सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 64 वाहनों में जीपीएस लगाया जा चुका है। वहीं जोनल मजिस्ट्रेटों के 12 वाहनों व ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ले जाने के लिए दो वाहनों में भी जीपीएस लगाया जा रहा है।

सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
जिले में कल होने वाले मतदान में 63 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 1283 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 1349 होमगार्ड तथा 43 सेक्शन अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी, प्रेक्षक की सुरक्षा में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही साथ नेपाल सीमा के 12 अंतरराष्ट्रीय बैरियर, 22 अंतरजपदीय बैरियर, 18 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, आठ पुलिस स्टेशन मोबाईल, आठ क्यूआरटी, आठ सीएपीएफ क्यूआरटी, स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षा के लिए कुल 213 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 872 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 74 होमगार्ड व 9.5 सेक्शन पीएसी व 13 सेक्शन सीएपीएफ को तैनात किया गया है।

3,376 कर्मचारी कराएंगे चुनाव
जिले की भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा में 500 मतदान केंद्रों के 844 बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए 3,376 अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें 844 पीठासीन अधिकारी व 2,532 मतदान कार्मिक शामिल हैं। कुल 3,376 मतदान कर्मचारियों में से 10 प्रतिशत यानि 338 मतदान कर्मचारियों को रिजर्व रखा जाएगा।

सीमा पर बढ़ाई चौकसी
जिले की करीब 65 किमी सीमा नेपाल से सटी हुई है। जहां बृहस्पतिवार से ही कड़ी चौकसी बरती जा रही है। नेपाल सीमा पर 12 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। जहां पुलिस के साथ ही एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही बहराइच, गोंडा व बलरामपुर की सीमा पर बैरियर लगाकर सघन जांच की जा रही है।

जिले में 81,7931 मतदाता
जिले के कुल मतदाता 81,7931 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,4386 व महिला मतदाता 38,3528 के साथ 17 थर्ड जेंडर शामिल हैं। जिले में कुल 844 मतदेय स्थल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 12 जोनल व 64 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 129 माइक्रो ऑब्जर्वर को तैनात किया गया है। जबकि 13 माइक्रो ऑब्जर्वर को रिजर्व रखा गया है। जिले में 15 मतदान केंद्र ऐसे हें जहां नेटवर्क की समस्या है। इन मतदान केंद्रों पर वायरलेस सेट लगाया गया है।

क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी
श्रावस्ती। जिले में 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में डीएम व एसपी ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक जानकारी दी। डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 500 मतदान केंद्र व 844 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 233 मतदान केंद्र व 399 मतदेय स्थल हैं। इनमें से 47 मतदान केंद्र के 90 मतदेय स्थल क्रिटिकल व पांच मतदान केंद्र के 11 मतदेय स्थल वलनरेबल हैं। वहीं, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में 267 मतदान केंद्र व 445 मतदेय स्थल हैं। इनमें से 79 मतदान केंद्र के 135 मतदेय स्थल क्रिटिकल व एक मतदान केंद्र का एक मतदेय स्थल वलनरेबल है। जहां आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। एसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि सभी लोग अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी व लगन से करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व सभी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed