फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enthusiasm of women entrepreneurs was evident at the event.

Lucknow News: समारोह में दिखा महिला उद्यमियों का उत्साह

Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm of women entrepreneurs was evident at the event.
समारोह में दिखा महिला उद्यमियों का उत्साह
लखनऊ। तवस्या महिला उद्यमी मंच के प्रथम मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को गोमतीनगर स्थित होटल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान करना, आपसी सहयोग व संपर्क को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष डॉ. नित्या वर्मा ने की। महिलाओं के बीच परिचय, विचारों के आदान-प्रदान, अनुभव साझा करने और भविष्य में एक दूसरे के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों और व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान डॉ. सौम्या त्रिपाठी, डॉ. निधि शुक्ला, सुरभि अग्रवाल, मानसी द्विवेदी, ज्योति आनंद, आशा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed