{"_id":"6aa5bc26663d63d6c50a84a7","slug":"railway-employee-accused-of-sexual-exploitation-arrested-from-sambhal-lucknow-news-c-13-lko1070-1916838-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यौन शोषण का आरोपी रेलवेकर्मी संभल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यौन शोषण का आरोपी रेलवेकर्मी संभल से गिरफ्तार
Sun, 13 Sep 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी संभल में तैनात सीसीटीसी (कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क) सुभाष कुमार को पुलिस ने शुक्रवार देर रात चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया। 27 जुलाई को पीड़ित युवती ने गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट के मुताबिक, मूलरूप से अंबेडकरनगर निवासी युवती गाजीपुर इलाके में पीजी में रहती है और एक निजी अस्पताल में नर्स है। युवती के मुताबिक, करीब एक साल पहले दिल्ली में एक दोस्त के यहां उसकी मुलाकात रामपुर के सेमरा रहमतगंज निवासी सुभाष से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी।
आरोप है कि सुभाष ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। वह उससे मिलने लखनऊ आता था और कई बार उसे संभल भी बुलाता था। बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को पुलिस टीम संभल के चंदाैसी पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।