फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elecation

क्षेत्रों का कराएंगे सतत विकास, निभाएंगे जिम्मेदारी

Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
elecation
गोंडा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने हर क्षेत्र के विकास का दावा किया है, और कहा कि सतत विकास कार्य जारी रखना प्राथमिकता होगी। जिले के जनप्रतिनिधियों के सुझाव और सहयोग से विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे और पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। कहा कि सबका साथ सबका विकास के संकल्पों से नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। जिले के कस्बों और बाजारों में समस्याओं को दूर करके विकास का प्रयास होगा। जिला पंचायत से संचालित होने वाले कार्यों को समयबद्ध पूरा कराने के साथ सबको साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिले में विकास के जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास होगा। सांसद और विधायक के साथ ही विकास की कार्य योजना तैयार करेंगे। उन्होंने भाजपा का आभार जताया कि उन पर विश्वास जताया है। किसान परिवार से घनश्याम मिश्र पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और विजयी हुए। कहा कि उन्होंने गांवों की समस्याओं को देखा है जो भी उनके स्तर से संभव होगा करेंगे। जिला पंचायत सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सदस्यों का सहयोग गांवों के विकास में हासिल करेंगे, समय- समय पर बैठकों से योजनाओं को बनाएंगे। कहा कि उनसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद केतकी सिंह ने विकास के एतिहासिक कार्य किए हैं और जिला पंचायत को एक मुकाम दिया है।
विज्ञापन

सभी बसावटों को सड़कों से जोड़ने पर रहेगा जोर
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कई सभी बसावटें हैं जोकि दो- दो ब्लाकों को जोड़ती हैं। इनके लिए पहले भी जिला पंचायत से कार्य हुए हैं और आगे उन्हें बढ़ाने का काम करेंगे। दो ब्लाकों को जोड़ने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। मरम्मत योग्य सड़कों के साथ ही कहीं भी आवागमन में पुलिया की आवश्यकता होगी तो उसका भी निर्माण होगा। जिला पंचायत से जो कार्य बनाने होंगे सभी की सहमति से होंगे और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। नए कार्यों को पूरी सतर्कता से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता को जागरूक करने पर जोर
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि विकास कार्य के साथ ही आम जनता को जागरूक करने पर जोर रहेगा। कोरोना मुक्त जिला बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील किया। कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण के लिए आम लोगों से मिल रहे हैं लोगों से अपील किया जा रहा है। सुनियोजित ढंग से विकास कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed