फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly school van driver arrested for molestation

Lucknow News: छेड़छाड़ में बुजुर्ग स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly school van driver arrested for molestation
सरोजनीनगर। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बुजुर्ग स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी आठ वर्षीय बेटी निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। वह स्कूल की वैन से आती-जाती है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वैन चालक उनकी बेटी के साथ करीब एक सप्ताह से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ कर रहा है। बेटी ने रविवार को इसके बारे में उन्हें बताया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने थाने में 61 वर्षीय स्कूल वैन चालक अमौसी के गंगानगर निवासी सुनीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मासूम से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed