{"_id":"6a4eb97d128a6f904105b30a","slug":"elderly-person-and-two-youths-commit-suicide-lucknow-news-c-13-lko1070-1818428-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग और दो युवकों ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग और दो युवकों ने की आत्महत्या
Thu, 09 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
रजऊ रावत की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के अलग-अलग गांवों में मंगलवार रात बुजुर्ग और दो युवकों ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
केसरीखेड़ा निवासी श्रमिक रजऊ रावत (70) ने अपने नवनिर्मित घर के बरामदे की छत में लगे बांस से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। सुबह उनके पोते आकाश ने उनका शव देखा। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
त्रिलोकपुर गांव के पुष्पेंद्र यादव (20) ने छत के सरिये से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुष्पेंद्र का मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। वह वेयरहाउस में काम करते थे।
उमेदा खेड़ा गांव में बुधवार रात मोहित (20) ने भूसा रखने की कोठरी में बांस से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। पिता हरिश्चंद्र के अनुसार, मोहित मानसिक रूप से कमजोर था। बुधवार रात वह घर से कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन करीब तीन घंटे तक उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे वह घर के पास स्थित भूसा रखने वाली कोठरी में भूसा लेने पहुंचे तो वहां मोहित का शव फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।