{"_id":"677ae55e92b03740440b0242","slug":"elderly-people-and-women-should-be-given-darshan-of-ayodhya-dham-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1023495-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्गों व महिलाओं को करवाए अयोध्या धाम के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्गों व महिलाओं को करवाए अयोध्या धाम के दर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को रतौली गांव से 36वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा निशुल्क बस सेवा का संचालन कर रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराया। बस में सवार तीर्थ यात्री जय श्रीराम का उद्घोष करते दिखे।
श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, राम मंदिर, दशरथ महल, कनक भवन, राम की पैड़ी आदि स्थलों के दर्शन कर पुण्य कमाया। डिप्टीगंज, हरिहरपुर में 102वां जन सुनवाई शिविर लगा। यहां लोगों की समस्याएं सुन उनका समाधान किया। ''''गांव की शान पहल'''' के तहत इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाली ईक्षा सिंह, यशवर्धन चतुर्वेदी, हाईस्कूल के मेधावी रूचि यादव व प्रियंका सिंह को साइकिल, घड़ी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने खेल गतिविधियों के प्रसार के क्रम में दीप्तगंज, नीलमथा में 57वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट आदि इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स किट दी।