{"_id":"680fe3d222d92a451b0829ac","slug":"elderly-man-robbed-in-broad-daylight-pushed-down-when-he-protested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1179177-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग से सरेराह लूटपाट, विरोध पर धक्का देकर गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग से सरेराह लूटपाट, विरोध पर धक्का देकर गिराया
Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग से सरेराह लूटपाट, विरोध पर धक्का देकर गिराया
बख्शी का तालाब। बीकेटी में बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह धीनोहरी महिंगवा निवासी बुजुर्ग पाले (80) से लूटपाट की। विरोध पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। हमले में बुजुर्ग घायल हो गए। बदमाश उनके थैले में रखे 4760 रुपये लूट ले गए। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगा रही है।
पाले के मुताबिक साेमवार को बैंक से पांच हजार रुपये निकालकर साढामऊ स्थित पावर हाउस में 240 रुपये बिजली बिल जमा किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। तहसील रोड पर सीएचसी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। थैला छीनने के विरोध पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। बदमाश थैला लेकर भाग निकले। बुजुर्ग को घायल देखकर वहां से गुजर रहे महोना सभासद मनोज कुमार रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पाले को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट भी पहुंच गए। एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि, बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। एसीपी ने बताया कि कई टीमें गठित की गई हैं।
बैंक से ही पीछा कर रहे थे बदमाश
छानबीन में सामने आया है कि बदमाश बैंक से ही पाले का पीछा कर रहे थे। पुलिस बैंक के आसपास लगे कैमरे खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध कैमरे में नजर आए हैं। पाले ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया है।