फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man accused of being attacked by pet dog, private parts injured

Lucknow News: बुजुर्ग पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप, गुप्तांग में लगी चोट

Thu, 19 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly man accused of being attacked by pet dog, private parts injured
लखनऊ। इंदिरानगर की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग धीरेंद्र सिंह ने पड़ोसी चिराग पुष्कर पर पालतू कुत्ते से हमला कराने व उसके पिता पर धमकाने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, गत 12 जून की सुबह करीब 4.30 बजे वह पार्क में टहल रहे थे। इस बीच पड़ोसी चिराग पुष्कर पार्क में कुत्ता लेकर पहुंच गया। धीरेंद्र ने पार्क में कुत्ता लाने पर टोका तो चिराग भड़क उठा और उसने धीरेंद्र सिंह पर कुत्ता छोड़ दिया। धीरेंद्र के मुताबिक कुत्ते के हमले में उनके गुप्तांग में चोट आई। उन्होंने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया और थाने में शिकायत की सलाह दी। धीरेंद्र सिंह का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने की बात पर चिराग के पिता अजय ने उनको धमकाया। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चिराग के खिलाफ बीएनएस की धारा 291 (जानवरों के प्रति लापरवाही पूर्ण आचरण) और अजय के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed