फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elder son murdered elderly father due to greed for property

Lucknow News: प्रॉपर्टी के लालच में बड़े बेटे ने किया था बुजुर्ग पिता का कत्ल

Sun, 17 Sep 2023 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elder son murdered elderly father due to greed for property
लखनऊ। मलिहाबाद के वाजिदपुर गांव में बुजुर्ग दूध विक्रेता सोहनलाल यादव (65) की हत्या उनके ही बड़े बेटे विमल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को वारदात का खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी के लालच में आरोपी ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कुबूली है। वारदात में इस्तेमाल गमछा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सोहनलाल के दो बेटे विमल और कमल अलग-अलग रहते हैं। सोहनलाल छोटे बेटे पवन के साथ रहते थे। छह सितंबर की रात को वह हाते में सो रहे थे। सुबह चारपाई पर मृत मिले थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में पता चला कि गला कसकर उनको मारा गया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक के बड़े बेटे विमल ने अपने तीन साथियों अरुण रावत, अरुण और अल्लूपुर निवासी सुमित गौतम के साथ मिलकर सोहनलाल की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजे गए। जांच में सामने आया कि अन्य तीनों ने सोहनलाल के हाथ पैर पकड़े थे और विमल ने गमछे से गला कसा था।

इस तरह और इसलिए पिता को मारा
एडीसीपी ने बताया कि सोहनलाल के नाम चार बीघा जमीन थी। दो बीघा हाईवे किनारे और दो बीघा गांव के भीतर। हाईवे वाली जमीन का एग्रीमेंट विमल अपने नाम पर करवाना चाहता था। इसके लिए आठ दस दिन पहले पिता से बातचीत भी की थी। उसका कहना था कि वह वहां पर धर्मकांटा खोलेगा। इनकार पर हत्या की साजिश रची। वारदात की रात चारों हाते में पहुंचे। दरवाजा खुलवाया और वारदात अंजाम देकर फरार हो गए।

खुद दर्ज कराया था केस, तफ्तीश में फंसा
वारदात अंजाम देने के बाद विमल अपनी ससुराल चला गया था। सुबह उसके छोटे भाई पवन ने फोन कर पिता की मौत की जानकारी दी। तब वह लौटा। वह ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे कुछ हुआ ही नहीं। जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने के प्रयास में था, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पीएम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि हाते में किसी के जबरन घुसने के साक्ष्य नहीं हैं। लोकेशन पर एक्टिव नंबर देखे तो आरोपियों के मिले। आपस में बातचीत की भी पुष्टि हुई। बस यहीं से शक गहराया।


विमल बोला, छोटे भाई को ज्यादा मानते थे, इसलिए खुन्नस रखता था
पूछताछ में आरोपी विमल ने बताया कि उसके पिता पवन को ज्यादा मानते थे। उसको शक था कि कहीं पूरी जमीन उसी के नाम न कर दें। इसलिए वह पवन व पिता दोनों से खुन्नस रखता था। जब एग्रीमेंट के लिए मना किया तो यकीन हो गया कि उसको प्रॉपर्टी नहीं देंगे। तब साजिश रची।

फोटो---स्रोत पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed