फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ekana Stadium will resonate again...Mahi Ve

Lucknow News: इकाना स्टेडियम में फिर गूंजेगा...माही वे

Fri, 27 Mar 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ekana Stadium will resonate again...Mahi Ve
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली। 
लखनऊ। पहले विराट कोहली (सात मई) और फिर महेंद्र सिंह धोनी (23 मई)। आईपीएल के जरिए शहर के प्रशंसक एक बार फिर इन दो दिग्गज खिलाड़ियों का दीदार कर सकेंगे। अन्य मुकाबलों को छोड़ दिया जाए तो लखनऊ सुपरजायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच वाले दिन समर्थन मिलने की कम ही उम्मीद होगी। संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रशसंकों का प्यार कुछ खास होगा और पूरा स्टेडियम पीली जर्सी में नजर आएगा।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही माहौल सात मई वाले मैच में देखने को मिलेगा, जब प्रशंसक बंगलूरू की जर्सी पहनकर कोहली से विराट पारी के लिए हौसला बढ़ाएंगे। हालांकि धोनी की तरह अपने क्रिकेट कॅरिअर के आखिरी सालों में खेल रहे हिटमैन रोहित शर्मा का जादू लखनऊ वासियों को देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस का लखनऊ में मुकाबला नहीं खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को आईपीएल में 70 लीग मुकाबलों का कार्यक्रम जारी हो गया। इसके अंतर्गत शहर में एक अप्रैल से लेकर 23 मई के बीच सात मुकाबले खेले जाएंगे। यहां ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर अन्य सात फ्रेंचाइजी टीमों से इकाना स्टेडियम में दो-दो हाथ करेगी।
विज्ञापन



इकाना स्टेडियम में एलएसजी के मुकाबले

एक अप्रैल : बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे से)
12 अप्रैल : बनाम गुजरात टाइटंस (दोपहर 3:30 बजे से)

22 अप्रैल : बनाम राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे से)
26 अप्रैल : बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स (शाम 7:30 बजे से)

सात मई : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (शाम 7:30 बजे से)
15 मई : बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7:30 बजे से)

23 मई : बनाम पंजाब किंग्स (शाम 7:30 बजे से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed