फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight swine flu patients found in lucknow

लखनऊ: पुलिस विभाग के डीजी समेत आठ और को स्वाइन फ्लू, अब तक 111 मामले आए सामने

Sat, 16 Feb 2019 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
eight swine flu patients found in lucknow
डेमो
लखनऊ में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस विभाग के एक डीजी समेत आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीज पीजीआई व निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी मरीज घर पर रुककर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


जनवरी से अब तक 111 मामले स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि महानगर वायरलेस चौराहे के पास रहने वाले पुलिस विभाग के एक डीजी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उन्हें करीब तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के साथ बुखार आया था। केजीएमयू में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पुलिस विभाग के डीजी घर पर रुककर दवा ले रहे है। वहीं, आलमबाग गीतापल्ली के ढाई माह के मासूम को पीजीआई में हुई जांच में वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली का युवक भी चपेट में

eight swine flu patients found in lucknow
स्वाइन फ्लू
इंदिरानगर की एक बुजुर्ग, त्रिवेणी नगर के युवक, अलीगंज सेक्टर ई के एक व्यक्ति, चौक की महिला, हसनगंज केशरीपुर के व्यक्ति स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं। इसमें से चौक की महिला पीजीआई व अलीगंज के पुरुष निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बरेली के युवक को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed