{"_id":"5c67d439bdec227378303214","slug":"eight-swine-flu-patients-found-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुलिस विभाग के डीजी समेत आठ और को स्वाइन फ्लू, अब तक 111 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुलिस विभाग के डीजी समेत आठ और को स्वाइन फ्लू, अब तक 111 मामले आए सामने
Sat, 16 Feb 2019 02:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस विभाग के एक डीजी समेत आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीज पीजीआई व निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी मरीज घर पर रुककर उपचार करा रहे हैं।
जनवरी से अब तक 111 मामले स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि महानगर वायरलेस चौराहे के पास रहने वाले पुलिस विभाग के एक डीजी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्हें करीब तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के साथ बुखार आया था। केजीएमयू में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पुलिस विभाग के डीजी घर पर रुककर दवा ले रहे है। वहीं, आलमबाग गीतापल्ली के ढाई माह के मासूम को पीजीआई में हुई जांच में वायरस की पुष्टि हुई है।

Trending Videos
बरेली का युवक भी चपेट में
स्वाइन फ्लू
इंदिरानगर की एक बुजुर्ग, त्रिवेणी नगर के युवक, अलीगंज सेक्टर ई के एक व्यक्ति, चौक की महिला, हसनगंज केशरीपुर के व्यक्ति स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं। इसमें से चौक की महिला पीजीआई व अलीगंज के पुरुष निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बरेली के युवक को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।