फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight sugar mills started of West Uttar pradesh

वेस्ट यूपी की 8 चीनी मिलों में पेराई शुरू, 5 से पहले चलेंगी 9 और मिलें

Fri, 02 Nov 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
eight sugar mills started of West Uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
वेस्ट यूपी की 8 चीनी मिलों में अब तक पेराई प्रारंभ हो गई है। 9 चीनी मिलें 2 से 5 नवंबर से बीच चलने लगेंगी। 7 चीनी मिलों का संचालन दीपावली के तत्काल बाद प्रारंभ हो जाएगी। पेराई शुरू करने वाली मिलों में तीन-तीन मेरठ व सहारनपुर मंडल तथा दो मुरादाबाद मंडल की है।
विज्ञापन


यह जानकारी गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2018-19 का शुभारंभ हो गया है। सबसे पहले 27 अक्तूबर को मेरठ मंडल की मोदीनगर चीनी मिल प्रारंभ हुई। 
विज्ञापन


इसी मंडल की सिंभावली मिल ने 31 अक्टूबर और किनौनी ने एक नवंबर से पेराई कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसी प्रकार सहारनपुर मंडल की 03 चीनी मिलों, भैंसाना, मोरना व थानाभवन और मुरादाबाद मंडल की  बिलाई व रजपुरा ने एक नवंबर को पेराई कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस तरह बृहस्पतिवार तक 8 मिलों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। नौ चीनी मिलें 2 से 5 नवंबर के बीच पेराई शुरू करेंगी। इनमें मेरठ मंडल की अगौता, अनूपशहर, मलकपुर, बागपत, रमाला व बृजनाथपुर और सहारनपुर मंडल की सरसावां व ननौता मिलें शामिल हैं। 

मेरठ मंडल की ही मवाना, दौराला व नंगलामल तथा बरेली मंडल की पीलीभीत, निगोही, मकसूदपुर व बरखेड़ा ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। ये मिलें दीपावली के तत्काल बाद पेराई प्रारंभ कर देंगी।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि समय से पेराई सत्र शुरू होने से किसान अपने पेडी गन्ने की आपूर्ति कर खाली खेत में रबी फसल की बुवाई कर सकेंगें। इससे किसानों को अधिक आय होगी। भूसरेड्डी ने बताया कि इस वर्ष चीनी मिलों को शीघ्र पेराई कार्य प्रारम्ं करने के निर्देश दिए गए है। 

इसी के चलते पेराई सत्र का शुभारंभ अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ही हो गया है। गन्ने की शीघ्र आपूर्ति होने से किसानों को गन्ना मूल्य शीघ्र मिलेगा जिससे वे रबी की फसल की बुवाई के लिए अच्छा बीज, पर्याप्त खाद, उर्वरक व दवाइयों की खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed