{"_id":"67feae360b412e00e702ed58","slug":"eight-students-accused-of-attack-in-lu-suspended-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1159204-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में हमला करने के आरोपी आठ छात्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में हमला करने के आरोपी आठ छात्र निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र पर जानलेवा हमला करने के आरोपी आठ छात्रों को विवि प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। इन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब भी मांगा गया है। जवाब न देने पर छात्रों को विश्वविद्यालय से निकाला जाएगा।
विश्वविद्यालय में नौ अप्रैल को मुख्य परिसर स्थित गेट नंबर एक के पास मैत्री भवन के सामने एक छात्र पर आठ छात्रों ने डंडे, ईंट, बेल्ट से हमला कर दिया था। मामले में बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष पाठक, बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष के छात्र रितिक राय, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विनय सिंह, बीए प्रथम वर्ष के छात्र मार्तंड विक्रम सिंह, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विक्रांत सिंह, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उदित नारायण, एमए प्रथम वर्ष के छात्र यशराज सिंह, एमए भूगोल प्रथम वर्ष के छात्र अग्निवेश दुबे को निलबिंत कर दिया गया है। इसके साथ ही कुलसचिव ने इनसे तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
घटना के दूसरे दिन भी छात्रों ने किया था हंगामा
घटना के अगले दिन भी कई छात्रों ने हंगामा करते हुए कुलपति आवास का घेराव किया था। इस दौरान आईटी चौराहे पर जाम लग गया था। शाम को छात्रों के एक गुट ने आईटी चौराहा जाम कर प्रदर्शन किया था। इससे चौराहे से गुजरने वाला ट्रैफिक प्रभावित होने के साथ जाम लग गया था।