{"_id":"6221250cba64330d425de37a","slug":"eight-student-suspend-in-lucknow-university-lucknow-news-lko6202653155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : मारपीट मामले में आठ छात्र निलंबित, परिसर में प्रवेश पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : मारपीट मामले में आठ छात्र निलंबित, परिसर में प्रवेश पर लगी रोक
Fri, 04 Mar 2022 01:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:19 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में लॉ के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों को जमकर पीटने के मामले में विवि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
लखनऊ विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में लॉ के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों को जमकर पीटने के मामले में विवि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विवि प्रशासन ने घटना में शामिल पहले, चौथे व आठवें सेमेस्टर के आठ छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही छात्रावास आवंटन भी निरस्त करते हुए विवि की सभी सुविधाओं से वंचित करते हुए परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 21 फरवरी को सेकंड कैंपस में मारपीट कर भय का माहौल पैदा करने पर एलएलबी ऑनर्स पहले सेमेस्टर के हर्षित सिंह, सुमित सिंह, ओम त्रिपाठी, अलख वर्मा, सुशांत कुमार शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह, चौथे सेमेस्टर के अमन वर्मा व आठवें सेमेस्टर के विशाल कुमार सिंह को जांच होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित छात्रों से कहा कि घटना के संबंध में एक हफ्ते में स्पष्टीकरण कार्यालय में दें। ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं करना है। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन