{"_id":"67855182e5f14734f208a53a","slug":"eight-office-superintendents-became-assistant-registrars-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1034446-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठ कार्यालय अधीक्षक बने सहायक कुलसचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठ कार्यालय अधीक्षक बने सहायक कुलसचिव
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में लंबे अरसे से काम कर रहे आठ कार्यालय अधीक्षकों को सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। नवंबर में हुई डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) के तीन महीने बाद शासन ने सभी की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक इन सभी को 14 वर्षों के अंतराल के बाद पदोन्नति मिली है। कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने कार्यालय अधीक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। पदोन्नत किए जाने वालों में चंद्रभूषण मिश्रा, सतेंद्र अग्रवाल, सूर्यकांत मिश्रा, बृजनंदन धर दुबे, विनायक दुबे, हरीशचंद्र, जमाल अनवर व मो. मुश्ताक हैं। ये परीक्षा से लेकर लेखा और वित्त कार्यालयों में कार्यालय अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में लंबे समय से खाली चल रहे सहायक कुलसचिव के पद पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के संजीव गोयल को तैनाती मिली है। छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय के हरिओम कुमार को लखनऊ विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।