फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight new patients of vomiting and diarrhea and five of fever admitted

Lucknow News: उल्टी-दस्त के आठ व बुखार के पांच नए मरीज भर्ती

Sun, 01 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight new patients of vomiting and diarrhea and five of fever admitted
संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती उल्टी-दस्त के मरीज। संवाद
श्रावस्ती। तराई में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी के कारण संक्रामक रोवों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में 13 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से आठ उल्टी-दस्त तो पांच बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को 668 मरीज इलाज कराने आए। इनमें से टिटिहिरिया निवासी अनीता (25), पांडेय पुरवा निवासी प्रतिमा (35), पतिझिया निवासी सुरेश (40), चिल्हरिया निवासी अमरेश (25), बरगदवा निवासी अनुराधा (6), बैरागी पुरवा निवासी ओम (5), ऐलहवा निवासी अनिल (40) व मल्हीपुर निवासी पिंकू (10) को उल्टी-दस्त की समस्या है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं वीरपुर बगही निवासी बाबूराम (7), मझौवा निवासी मुस्कान (9), भिनगा बारी मोहल्ला निवासी साबिया (25), घोलिया निवासी शफीक अहमद (7) तथा जमुनहा निवासी निंशा (8) को तेज बुखार के कारण भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। यही स्थिति सीएचसी व पीएचसी सहित निजी अस्पतालों की भी है जहां उल्टी-दस्त व वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। इन सबका कारण चिकित्सक उमस भरी गर्मी, जलभराव व बदहाल सफाई व्यवस्था तथा खानपान पर ध्यान न देना बता रहे हैं।


जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में डेंगू वार्ड बनाया गया है जहां मच्छरदानी नदारद है। हालांकि संयुक्त जिला चिकित्सालय में अगस्त में अब तक एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। अगस्त में संयुक्त जिला चिकित्सालय में कुल 16,462 सैंपल जांच के लिए आए। इनमें एक भी मरीज डेंगू व मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला जबकि 55 लोगों में टाइफाइड, 55 में पेट संबंधी बीमारी की पुष्टि हुई।


अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध
अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई डेंगू का मरीज आएगा तो उसका समुचित इलाज किया जाएगा।
-डॉ. राम गोपाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed