{"_id":"68055bec3d80d9918d0e316c","slug":"eight-more-firs-against-ansal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1166091-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल के खिलाफ आठ और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल के खिलाफ आठ और एफआईआर
Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ आठ और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आठ लोगों ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कंपनी निदेशकों पर 33 लाख से अधिक की ठगी का आरोप है।
आलमबाग के पवनपुरी निवासी पुष्कर मिश्र के मुताबिक अगस्त 2008 में पत्नी गुंजन के नाम पर 12.35 लाख रुपये देकर प्लॉट बुक कराया था। गौतमपल्ली स्थित बंदरियाबाग में रहने वाले नायाब खां ने वर्ष 2013 में 5.30 लाख रुपये जमा कर प्लॉट बुक कराया था।
आशियाना के रुचि खंड के शारदानगर निवासी पदमा त्रिपाठी ने वर्ष 2012 में 194 स्क्वायर गज का प्लॉट 4.65 लाख रुपये देकर बुक किया था। विवेक खंड -3 निवासी अचला ने वर्ष 2014 में प्लॉट बुक कराकर रुपये दिए थे। पीड़ितों को आज तक प्लॉट नहीं मिला।
इसके अलावा गोरखपुर के विजय नगर निवासी रमेश चंद्र ने वर्ष 2009 में फ्लैट बुक कराकर 4.88 लाख रुपये का भुगतान किया था। अमेठी निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आस्था अपार्टमेंट में फ्लैट बुक कराकर 2.52 लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन
अयोध्या निवासी अंजनी कुमार गुप्ता ने वर्ष 2013 में फ्लैट बुक कर 2.15 लाख दिए थे। चौक के सराय माली खां निवासी मनीष कुमार पुरी ने वर्ष 2013 में फ्लैट बुक कराकर 1.010 लाख रुपये का भुगतान किया था। पीड़ितों को आज तक फ्लैट नहीं मिला। (संवाद)