फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight lakhe fraud in atm

एटीएम में कैश लोड करने के दौरान कस्टोडियन ने ही की आठ लाख की हेराफेरी

Wed, 22 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
eight lakhe fraud in atm
लखनऊ। एटीएम बूथ में नकदी डालने वाली एजेंसी के दो कस्टोडियन ने 8 लाख रुपये की हेराफेरी की। यह हेराफेरी दोनों ने एटीएम बूथ में नकदी डालने केदौरान की। इसके बाद दोनों वापस कार्यालय ही नहीं गए। एजेंसी के ब्रांच मैनेजर ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, विराजखंड में सीएमएस इंफोसिस्टम का दफ्तर है। एजेंसी कई बैंकों के एटीएम में कैश लोड करने का काम करती है। ब्रांच मैनेजर जसवीर सिंह के मुताबिक, एजेंसी में सुलतानपुर निवासी आदित्य सिंह और गुडंबा निवासी विवेक सिंह कस्टोडियन थे। आदित्य और विवेक जिन एटीएम में रुपये लोड करते थे, वहां करीब आठ लाख की हेराफेरी की बात सामने आई थी। दोनों से चार्ज लेकर दूसरे कस्टोडियन को सौंपा गया था। यह बात पता चलते ही आदित्य और विवेक ने कार्यालय आना बंद कर दिया। कॉल किए जाने पर भी वे लोग नहीं आए।
विज्ञापन

नौ एटीएम में रुपये डालने में की हेराफेरी
ब्रांच मैनेजर के मुताबिक, जानकारी होने पर एजेंसी ने एक जांच कमेटी गठित की। जांच में सामने आया कि इन आरोपियों की ओर से हजरतगंज, कैसरबाग, आरडीएसओ, आनन्द नगर, एलडीए कॉलोनी, सिंगार नगर, मानकनगर, चंद्राखेड़ा और मवइया के एटीएम में कम रुपये डाले जाने की बात सामने आई थी। जांच टीम की रिपोर्ट में गबन किए जाने की पुष्टि होने के बाद जसवीर सिंह ने हजरतगंज थाने में आदित्य सिंह और विवेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed