फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight eminent personalities received Lata Mangeshkar Award

Lucknow News: आठ विभूतियों को मिला लता मंगेशकर सम्मान

Mon, 23 Jun 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eight eminent personalities received Lata Mangeshkar Award
आठ विभूतियों को मिला लता मंगेशकर सम्मान
लखनऊ। बौद्ध शोध संस्थान में रविवार की शाम गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के नाम रही। उड़ान संस्था की ओर से ''''तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे'''' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगीत और कला क्षेत्र की आठ विभूतियों को लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया। यह आयोजन स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर और प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका स्व. शारदा सिन्हा को समर्पित रहा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दोनों महान गायिकाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी पवन सिंह चौहान और पद्मश्री विद्या विंदु सिंह ने संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें पं. राम मोहन महाराज (कथक गुरु), डॉ. सीमा भारद्वाज (शास्त्रीय- सुगम गायिका), डॉ. हरिओम (सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास), पं. रामेश्वर प्रसाद मिश्र (शास्त्रीय गायक), डॉ. सृष्टि माथुर (विभागाध्यक्ष-शास्त्रीय गायन भातखंडे संस्कृति विवि), तरुण राज (पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी), हास्य कवि सर्वेश अस्थाना और शेख मोहम्मद इब्राहिम (तबला वादक) शामिल रहे। लोक नृत्यांगना और उड़ान संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, उस्ताद युगान्तर सिंदूर, पं. राज खुशीराम और फिल्म अभिनेता संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सम्मान समारोह से पहले सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। शुभारंभ स्वरा त्रिपाठी ने गणेश वंदना पर भाव नृत्य से किया। नीतू शर्मा, सविता कनौजिया, सीमा राय, कल्पना, खुशबू, नीरज, आभा श्रीवास्तव, निशा, शालिनी, पूजा पांडे, अल्का ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया... गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रितिका सक्सेना, सुनीता गुप्ता, रेखा चौधरी, मोहिनी ढपोला, उषा तिवारी, भारती सिंह, कल्पना त्रिपाठी और कुसुम पांडे ने हाय शरमाऊं किस किस को बताऊं... गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वरा त्रिपाठी, जानवी गुप्ता, अधिरा यादव, अदिति गौतम, गिरीश कुमारी, उषा सिंह, आराध्या यादव, आलिया खान, अविरल, तनिष्का, भव्या, अनुकृति, वैष्णवी, आव्या, ईशान्वी, मिस्टी केसरवानी, जिया, आकांक्षा, कृतिका और ऐश्वर्या ने छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना लगाइके... गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। अमोदिता, आध्या भट्टाचार्य, रिद्धिमा कश्यप, आरनी दिनेश, मयंक, प्रजवी, आद्या सिंह, अनुप्रिया शुक्ला, भव्या अस्थाना, अनय, अद्विता प्रताप सिंह, कृष्णा, अरनव सिंह, शाश्वत और केसर ने ऐ काश किसी दिवाने को.... गीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed