फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   effect of gst bill on pocket of common people

आम जनता की जेब पर भारी पड़ेगा जीएसटी, जानें क्या-क्या होगा महंगा

Fri, 23 Jun 2017 10:31 AM IST
नरेश शर्मा/ अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jun 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
effect of gst bill on pocket of common people
डेमो प‌िक

देश में एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जनता की जेब काटने आ रहा है। जीएसटी काउंसिल ने सर्वाधिक जन उपयोगी वस्तुओं का वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के कुल योग से अधिक रेट में जीएसटी तय कर दिया है। 

विज्ञापन


जिससे व्यापारी का मुनाफा कम होगा और महंगाई को बढ़ावा मिलेगा। यानी जीएसटी के बढ़े रेट से खानपान की वस्तुएं महंगी होंगी। जीएसटी काउंसिल ने मीठे बिस्कुट, सूखे मेवा, सेविंग क्रीम, कत्था, मेंथा, सीमेंट आदि अधिकतर वस्तुओं पर वैट और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के योग से एक से लेकर सात फीसदी तक अधिक जीएसटी तय कर दी है। 
विज्ञापन


जब वस्तु पर जीएसटी बढ़ेगा तो उसकी कीमत बढ़ेगी, जो सीधे जनता को चुकानी होगी। यानी देश में टैक्स का सिस्टम बदलते ही चुपके से महंगाई आ जाएगी। काउंसिल ने पेस्ट्री, केक, कार्न फ्लैक्स, मिनरल वाटर सहित कुछ वस्तुओं का जीएसटी वैट और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के योग से कम रखा, जिसका आम जनता से कोई सरोकार नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक जीएसटी का रेट 17 फीसदी चीन का है। लेकिन भारत में सर्वाधिक वस्तुओं पर 18 एवं 28 फीसदी जीएसटी तय हुआ जो जन विरोधी है।

सजना, संवरना महंगा

effect of gst bill on pocket of common people
cosmetics
जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों का मुनाफा भी कम होगा। व्यापारी सुहैल हैदर अलवी का कहना कि 14.5 फीसदी वैट रेट की 100 रुपये की वस्तु को 110 रुपये में बेचते तो उस पर 10 रुपये का मुनाफा होता, जिसमें से 1.45 रुपये वैट और 8.55 रुपये की सीधे आमदनी होती है। 

लेकिन 14.5 वैट एवं 12.5 सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी (जिस पर 28 फीसदी जीएसटी) की 100 रुपये की वस्तु 110 रुपये में बेचेंगे तो 10 रुपये के मुनाफा में 2.80 रुपये जीएसटी और शुद्ध मुनाफा 7.20 रुपये रह जाएगा। ऐसे में व्यापारी मुनाफा अधिक कमाने के लिए वस्तुओं की कीमत बढ़ाएगा।

जीएसटी में महिलाओं का सजना और संवरना भी महंगा होगा। अमीनाबाद के कॉस्मेटिक व्यापारी विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि कॉस्मेटिक की वस्तुओं पर वैट एवं एक्साइज ड्यूटी मिलाकर कुल 27 फीसदी टैक्स था, लेकिन काउंसिल ने इस पर 28 फीसदी जीएसटी थोप दी, जिससे सौंदर्य का सामान खरीदने पर पहले से एक फीसदी अधिक टैक्स चुकाना होगा, जिससे सजना, संवरना महंगा होगा।

10 ग्राम सोने के गहने 1175 रुपये महंगे
मेकिंग चार्ज पर टैक्स से सोने एवं चांदी के गहने बनाने वाले कारीगरों को जीएसटी के तहत पंजीकरण कराना होगा। कारोबारी आदीश जैन के मुताबिक सोने के गहने पर 200 से 700 रुपये प्रति ग्राम एवं चांदी के गहने पर मेकिंग चार्ज 5 से 65 रुपये प्रति ग्राम वसूलते हैं। 

22 कैरेट सोने की वर्तमान कीमत 27500 रुपये के आधार पर तीन फीसदी जीएसटी से सोने के गहने 825 रुपये महंगे होंगे। 10 ग्राम पर मेकिंग चार्ज 350 रुपये का टैक्स अतिरिक्त रूप से देना होगा, जिससे सोने के गहने प्रति 10 ग्राम 1175 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।

प्रमुख वस्तुओं पर जीएसटी का तुलनात्मक विवरण प्रतिशत में

effect of gst bill on pocket of common people
डेेमो
वस्तु    वैट    केंद्रीय उत्पाद शुल्क    योग    जीएसटी
कत्था    5    6    11    18
सूखा मेवा    5    0    5    12
मेंथा    5    0    5    12
मीठे बिस्कुट    5    6    11    18
फैब्रिक्स    0    12.5    12.5    18
सेविंग क्रीम    5    12.5    17.5    28
सोना-चांदी    1    1    2    3
सीमेंट    14.5    12.5    27    28
जीप, कार    14.5    12.5    27    28
दवाएं    5    6    11    12       
कलर टीवी    14.5    12.5    27    28
फ्रिज, एसी    14.5    12.5    27.0    28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed